मुखानी थाना क्षेत्र स्थित होटल में ठहरे युवक का बाथरूम में नग्न अवस्था में मिला शव   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। के मुखानी थाना क्षेत्र स्थित होटल नंदी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव होटल के कमरे के बाथरूम में नग्न अवस्था में बरामद हुआ। घटना के बाद पुलिस ने कमरे को सील कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स खंगाल रही है।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी लाल साहब पटेल (30) शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे होटल नंदी पहुंचे थे। उन्होंने होटल में कमरा लिया था। होटल कर्मचारियों के मुताबिक उस समय युवक सामान्य हालत में दिखाई दे रहा था और बातचीत भी ठीक से कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

होटल स्टाफ के अनुसार, रात करीब 8:30 बजे युवक के कमरे से अचानक जोर-जोर से चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। कर्मचारियों ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इससे होटल कर्मियों को अनहोनी की आशंका हुई। जब काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला तो होटल कर्मचारियों ने मास्टर की की मदद से कमरे का दरवाजा खोला। अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए।युवक बाथरूम के फर्शपर निर्वस्त्र हालत में मृत पड़ा था। कमरे और बाथरूम में चारों ओर उल्टी फैली हुई थी।

होटल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और कमरे को सील कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

परिजनों के अनुसार लाल साहब पटेल की शादी वर्ष 2020 में हुई थी, लेकिन शादी के करीब एक साल बाद ही उनका तलाक हो गया था। उनका एक बच्चा भी है। वह पहले गुजरात के सूरत में टेलरिंग का काम करते थे, जबकि पिछले कुछ समय से दिल्ली में रहकर टेलर का काम कर रहे थे।

मृतक के जीजा सुरेंद्र पटेल ने बताया कि लाल साहब दिल्ली की एक युवती के संपर्क में थे और उससे शादी करना चाहते थे। परिवार ने भी इस रिश्ते के लिए सहमति दे दी थी। हालांकि, परिवार इस बात से अनजान है कि दिल्ली में काम करने वाला लाल साहब अचानक हल्द्वानी क्यों पहुंचा था। वह यहां किससे मिलने आया था, या किसी ने उसे बुलाया था, यह अभी तक रहस्य बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। होटल के सीसीटीवी फुटेज और मृतक की कॉल डिटेल्स (CDR) खंगाली जा रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक हल्द्वानी किस उद्देश्य से आया था और घटना के पीछे क्या वजह रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Body of a young man staying at a hotel in the Mukhani police station area found naked in the bathroom crime news Haldwani news Mukhani police station area uttarakhand news Young man's body found naked in hotel bathroom उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज मुखानी थाना क्षेत्र हल्द्वानी न्यूज होटल के बाथरूम में नग्न अवस्था में मिला युवक का शव

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More