लोकसभा अध्यक्ष के निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन न होने पर उत्तराखंड शासन ने अपनाया कड़ा रुख,  जिलाधिकारी ने मामले पर किया स्पष्टीकरण तलब 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के 12 जून को देहरादून दौरे के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन न होने पर उत्तराखंड शासन ने कड़ा रुख अपनाया है। राज्य के प्रोटोकॉल विभाग ने देहरादून के जिलाधिकारी से पूरे मामले पर स्पष्टीकरण तलब किया है। इस संबंध में केंद्र सरकार ने भी नाराजगी जताई है।

प्रोटोकॉल विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि लोकसभा सचिवालय द्वारा राज्य सरकार को शिकायत भेजी गई थी, जिसमें उल्लेख किया गया कि दौरे के दौरान लोकसभा अध्यक्ष को अपेक्षित सम्मान और निर्धारित शिष्टाचार नहीं दिया गया। यह शिष्टाचार भारत सरकार के प्रोटोकॉल मानकों का हिस्सा है। इसके अलावा भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने भी 19 जून को पत्र जारी कर इस विषय पर चिंता जताई थी। बताया गया कि शिकायत के बाद जब जिलाधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनकी ओर से कोई उत्तर नहीं मिला। राज्य सरकार ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए डीएम से जवाब मांगा है।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

शासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि प्रोटोकॉल उल्लंघन जैसे मामलों को अत्यंत गंभीरता से लिया जाएगा। वरिष्ठ संवैधानिक पदों पर बैठे प्रतिनिधियों के साथ शिष्टाचार का पालन करना प्रशासन की जिम्मेदारी है, और इसमें किसी भी प्रकार की चूक को स्वीकार नहीं किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार डीएम द्वारा जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो मामले में आगे की कार्रवाई भी संभव है। शासन स्तर पर इसे प्रशासनिक अनुशासन से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला 12 जून को एक दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे थे। प्रोटोकॉल के तहत जिलाधिकारी को उनकी अगवानी, स्वागत और अन्य व्यवस्थाओं का जिम्मा सौंपा गया था। परंतु शिकायत के अनुसार, इन दायित्वों का पालन अपेक्षित स्तर पर नहीं किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news District Magistrate sought clarification on the matter Matter of the prescribed protocol of the Lok Sabha Speaker Uttarakhand government took a tough stand on non-compliance of the prescribed protocol of the Lok Sabha Speaker Uttarakhand government took a tough stand on non-compliance of the protocol uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज प्रोटोकॉल पालन न होने पर उत्तराखंड शासन ने अपनाया कड़ा रुख लोकसभा अध्यक्ष के निर्धारित प्रोटोकॉल का मामला

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More