कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से एक की मौत चार अन्य गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। यहां विकासनगर क्षेत्र में चकराता-त्यूणी मोटर मार्ग पर लोखंडी के पास एक कार के 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से एक पर्यटक की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा के वक्त कार में सवार पांच पर्यटक चकराता से लोखंडी घूमने जा रहे थे। 

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

हादसे के तुरंत बाद, स्थानीय लोगों ने राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ को सूचित किया। क्षेत्रीय पटवारी अनिल चौहान और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालते हुए  प्राथमिक उपचार के लिए चकराता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। चिकित्सकों ने 24 वर्षीय करन रावत, चम्बा आराकोट, टिहरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल अन्य पर्यटकों में ऋषभ 27 वर्ष, इद्रापुरम, दिल्ली, आकाश 28 वर्ष, चम्बा, वैशाली 25 वर्ष, देहरादून और सपना 21 वर्ष, रायवाला, देहरादून को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

राजस्व उपनिरीक्षक अनिल चौहान के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ जब कार संख्या UK07-BM-0257 चकराता से लोखंडी की ओर जा रही थी। कार अनियंत्रित होकर लोखंडी मिनार के पास गहरी खाई में गिर गई। घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल उपचार के लिए सीएचसी चकराता भेजा गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Car goes out of control and falls into ditch dehradun news four others seriously injured after car goes out of control and falls into ditch four seriously injured one dead uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]

Read More