उत्तराखंड में बॉर्डर से मंदिरों तक कड़ी निगरानी के साथ ऑपरेशन सिक्योरिटी शुरू 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। दिल्ली में हाल ही में हुए धमाकों के बाद पूरे देश की तरह उत्तराखंड में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में गृह सचिव शैलेश बगौली ने सचिवालय में उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की, जिसमें प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों और वरिष्ठ अधिकारियों ने वर्चुअल व भौतिक रूप से भाग लिया।

बैठक में पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों, सीमावर्ती इलाकों और सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। गृह सचिव ने कहा कि दिल्ली धमाके जैसी घटनाएँ सुरक्षा तंत्र को और अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता दर्शाती हैं, विशेषकर उत्तराखंड जैसे सीमावर्ती और पर्यटन प्रधान राज्य में।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

 

उन्होंने सभी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान जारी रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पर्यटन सीजन को देखते हुए देहरादून, मसूरी, नैनीताल, ऋषिकेश, हरिद्वार, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे प्रमुख स्थलों पर चेकिंग को और तेज करने को कहा गया। धार्मिक स्थानों—विशेषकर हरिद्वार के घाटों, मंदिरों और चारधाम मार्ग—पर सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कमी न रहने की सख्त हिदायत दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

 

राज्य के सभी जिलों में सीसीटीवी कैमरा नेटवर्क और उसकी 24×7 रियल-टाइम मॉनिटरिंग को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। संवेदनशील क्षेत्रों जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, भीड़भाड़ वाले बाजार और सरकारी कार्यालयों को भी व्यापक सीसीटीवी कवरेज में लाने के निर्देश दिए गए। सीमावर्ती क्षेत्रों में ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (ANPR) कैमरों की स्थापना को तेजी से पूरा करने को कहा गया, ताकि संदिग्ध वाहनों की ट्रैकिंग और निगरानी और बेहतर हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

 

गृह सचिव ने साफ किया कि नागरिकों और पर्यटकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों से कहा कि सुरक्षा मजबूत करने के लिए यदि अतिरिक्त संसाधनों की जरूरत हो तो उसकी जानकारी तुरंत शासन तक भेजी जाए। साथ ही, राज्यवासियों से अपील की गई कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Operation Security begins in Uttarakhand after the Delhi blast Operation Security begins in Uttarakhand with strict surveillance from the border to the temples Strict surveillance begins in Uttarakhand from the border to the temples uttarakhand news उत्तराखंड में बॉर्डर से मंदिरों तक कड़ी निगरानी शुरू उत्तराखण्ड न्यूज दिल्ली धमाके के बाद उत्तराखण्ड में ऑपरेशन सिक्योरिटी देहरादून न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More