बारिश का ऑरेंज अलर्ट : शनिवार (कल) 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जनपद में ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए 5 सितंबर 2026 को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज वर्षा की संभावना को देखते हुए सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। आदेश के तहत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक और कार्यालय स्टाफ को भी अवकाश अनुमन्य रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  2027 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखण्ड भाजपा में इस्तीफे के गरमाई राजनीती 

हालांकि, नैनीताल शहर के ऐसे आवासीय विद्यालय, जहां विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं, इस आदेश के दायरे में नहीं आएंगे। संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 1 से 12 तक के सभी विद्यालय all schools (Classes 1 to 12) Devbhoomi News heavy rain Hindi News nainital news News from the hills News From the Pahad one day holiday declared Orange alert Orange alert for rain: One-day holiday declared for all schools (Classes 1 to 12) on Saturday (tomorrow); Uttarakhand News उत्तराखण्ड न्यूज एक दिवसीय अवकाश घोषित ऑरेंज अलर्ट नैनीताल न्यूज भारी बारिश

More Stories

उत्तराखण्ड

इंदिरा हृदयेश की विकास परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प, ‘हृदयेश सभागार’ जनता को समर्पित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने जोहार मिलन केंद्र के तृतीय तल पर विधायक निधि से निर्मित बहुउद्देशीय ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण किया।₹25.50 लाख की लागत से तैयार इस सभागार को क्षेत्रवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी मंच के रूप में विकसित किया […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक माध्यम से 9.91लाभार्थियों के खातों में भेजी 147 करोड़ रुपये से अधिक की पेंशन धनराशि 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत अगस्त 2026 की पेंशन किस्त का वन-क्लिक के माध्यम से भुगतान किया। इस दौरान राज्य के 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के खातों में […]

Read More
उत्तराखण्ड

केहरी गांव में हाईवे बना जंग का मैदान! लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से भिड़े दो पक्ष, महिलाएं भी मारपीट में शामिल—वीडियो वायरल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां प्रेमनगर थाना क्षेत्र के केहरी गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडों के साथ ईंट-पत्थर चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना […]

Read More