बस द्वारा कार को पास देने के दौरान हादसे का शिकार होने से बचे यात्री

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

अल्मोड़ा। जिले के दूरस्थ क्षेत्र सल्ट में एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बस भतरौंजखान से रामनगर जा रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पनुवाद्योखन गांव के पास कार को पास देते वक्त केएमओयू की बस हादसे का शिकार होते-होते बची। बस का एक हिस्सा सड़क से बाहर हवा में लटक गया। जिससे यात्रियों की सांसें अटक गई। नीचे गहरी खाई होने के कारण बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, बस के बाहर मौजूद लोगों की सूझबूझ के बाद सभी यात्रियों को बस से सकुशल बाहर निकालकर हादसा होने से बचा लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

भतरौंजखान के थानाध्यक्ष अनीश अहमद ने बताया कि केएमओयू की बस रामनगर को जा रही थी। भतरौंजखान से 20 किलोमीटर आगे पनुवाद्योखन के पास सड़क काफी संकरी होने के कारण सामने से आ रही गाड़ी को पास देते समय बस का आगे का पहिया सड़क से नीचे निकल गया। मौके पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को सकुशल बस से बाहर निकालकर हादसा होने से बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि उस समय बस में चालक समेत करीब 20 से अधिक यात्री सवार थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: almora news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More