बच्चा चोर समझ लोगो ने दो विक्षिप्त व्यक्तियों की कर दी पिटाई  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

दिनेशपुर। क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह का खामयाजा दो विक्षिप्त व्यक्तियों को उठाना पड़ा। यहां दिनेशपुर थाना क्षेत्र के बंगाली मोड पर स्थानीय लोगो ने दो मानसिक विक्षिप्त लोगों को बच्चा चोर समझकर पीट दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर के दिनेशपुर थाना क्षेत्र के बंगाली मोड़ के पास ग्रामीणों को दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। बच्चा चोर गिरोह की अफवाह से परेशान ग्रामीणों ने इन दोनों संदिग्ध व्यक्तियों की बच्चा चोर समझकर जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान कुछ लोगो ने मारपीट की घटना का वीडियों बनाकर वायरल कर दिया। जैसे ही पुलिस को घटना का पता चला तो मौके पर पहुंची और दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि दोनों व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार हैं। पुलिस अब मारपीट करने वाले लोगों को चयनित कर कार्रवाई की बात कह रही है। साथ ही पुलिस ग्रामीण क्षेत्रों में काउंसलिंग कर अफवाहों से दूरी बनाए रखने की अपील कर रही है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dineshpur news People thrashed two deranged persons mistaking them as child thieves US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More