लोक-लाज ने ले ली जच्चा-बच्चा की जान, नाबालिग थी प्रसव पीड़ा में मां ने पेट दर्द बताकर गुपचुप शौचालय में ही करा दिया प्रसव  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग के जिला चिकित्सालय के शौचालय में एक नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन बच्चे को जन्म देने के बाद नवजात और नाबालिग की मौत हो गई। पूरे घटनाक्रम में जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों और नाबालिग की मां की लापरवाही भी सामने आई है। जहां चिकित्सकों को नाबालिग के प्रसव पीड़ा से ग्रसित होने की जानकारी नहीं लगी, वहीं नाबालिग की मां ने बदनामी की डर से सारी बाते चिकित्सकों से छुपाए रखी। हालांकि मामले में चिकित्सालय प्रबंधन ने अब जांच बैठा दी है। 

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

बताते चलें कि शुक्रवार दोपहर को एक नाबालिग को उसकी मां उपचार कराने को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंची थी। लेकिन नाबालिग की मां ने चिकित्सकों को यह नहीं बताया कि वह प्रसव पीड़ा से ग्रसित है। चिकित्सक भी नाबालिग का सामान्य उपचार करते रहे। देर रात को नाबालिग की मां ने जिला चिकित्सालय में अपनी बेटी का शौचालय में प्रसव कराया। प्रसव के बाद नाबालिग की मौत हो गई। सुबह के समय चिकित्सालय के शौचालय में सफाई कर्मियों को जब सफाई के दौरान एक नवजात मृत अवस्था में मिला तो मामला सामने आया। नाबालिग की मां द्वारा बदनामी की डर से चिकित्सकों सहित अन्य लोगों से झूठ बोलने के चलते उचित उपचार नही मिल पाने से प्रसव के बाद अत्यधिक रक्त बहने से जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। यदि नाबालिग की मां चिकित्सकों को सारी सच्चाई बता देती तो शायद नाबालिग की जान बच सकती थी। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ राजीव सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर के समय एक नाबालिग लकड़ी को लेकर उसकी मां जिला चिकित्सालय पहुंची थी। जांच करने पर पता चला कि उसमें हिमोग्लोबिन की कमी है। चिकित्सक उसे आगे के लिये रेफर कर रहे थे, लेकिन नाबालिग की मां ने मना कर दिया और लिखित रूप में यह कहकर दिया कि उसका उपचार यहीं किया जाए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: in labor pain People's shame took the life of mother and child rudraprayag news the mother gave birth secretly in the toilet by telling stomach pain the mother was a minor Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More