राजमा-चावल की आड़ में चरस बेच रहे ब्यक्ति पुलिस की गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

मुक्तेश्वर। मुक्तेश्वर थाना पुलिस ने राजमा-चावल बेचने के आड में चरस बेचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक किलो चरस बरामद हुई है। यह सुशीला तिवारी अस्पताल के बाहर राजमा-चावल का ठेला लगाते हैं।

पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा जनपद स्तर पर अवैध नशे की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत डा0 जगदीश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल के दिशा- निर्देशन, प्रमोद कुमार साह, क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण में महेश जोशी थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर एवं नंदन सिंह रावत, प्रभारी एसओजी नैनीताल के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर मुक्तेश्वर क्षेत्र अंतर्गत धानाचुली बैंड के मुख्य बाजार से खुशाल सिंह बिष्ट, पुत्र जगत सिंह बिष्ट, निवासी ग्राम बेडचुला जिला नैनीताल व कुन्दन सिंह नयाल, पुत्र स्वः त्रिलोक सिंह निवासी ग्राम वेडचुला जिला नैनीताल के कब्जे से एक किलो 100 ग्राम अवैध चरस बरामद की। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पुजिसमे अभियुक्त खुशाल सिंह बिष्ट के कब्जे से 500 ग्राम व कुन्दन सिंह के कब्जे से 600 ग्राम चरस बरामद हुई। जिस सम्बन्ध में दोनों अभियुक्त गणों के विरुद्ध थाना मुक्तेश्वर में मु0अ0सं0 19/2022, धारा 8/20 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस की गहन पूछताछ के दौरान सामने आया कि खुशाल सिंह बिष्ट सुशीला तिवारी अस्पताल के सामने राजमा चावल का ठेला लगाता है। अभियुक्त गणों द्वारा चरस अपने घर से लाकर फुटकर में ग्राहको को ठेले पर बेचने का कार्य किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में महेश जोशी थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर, उपनिरीक्षक नन्दन रावत (एसओजी प्रभारी), कांस्टेबल विपिन शर्मा (थाना मुक्तेश्वर), रामगिरी थाना मुक्तेश्वर, राजेश कुमार (थाना मुक्तेश्वर), कुन्दन कठयात (एसओजी), भानु प्रताप (एसओजी), अशोक रावत (एसओजी), अनिल गिरी (एसओजी), त्रिलोक रोतेला (एसओजी) शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More