उत्तराखंड के होमस्टे में ठहरी मुंबई निवासी युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी केरल निवासी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


ऋषिकेश। टिहरी गढ़वाल जिला के थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में स्थित एक होमस्टे में ठहरी मुंबई निवासी एक युवती के साथ केरल निवासी एक युवक ने दुष्कर्म किया। उसे कमरे में बंद करके जान से मारने की धमकी दी। युवती किसी तरह से स्वयं को छुड़ा कर पुलिस तक पहुंची। इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। युवती कुछ माह पूर्व यहां योग सीखने आई थी। इसी दौरान वह इस युवक की मित्र बनी।

यह भी पढ़ें 👉  पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में बोरीवली मुंबई महाराष्ट निवासी एक युवती ने बीते रविवार को पुलिस को शिकायत पत्र देकर अवगत कराया कि अतुल फ्रांसिस जकारिया पुत्र जकारिया फर्नांडिस निवासी ओलए क्टूबिल्ला पुलीकाट मूक केरल, हाल निवासी हैप्पी होम स्टे अपोजिट गायत्री बुक स्टोर तपोवन थाना मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर उसे चोटिल कर दिया। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी दी और उसे कमरे से बाहर नहीं जाने दिया। युवती ने किसी तरह से स्वयं को मुक्त कराया और पुलिस तक शिकायत करने पहुंची। प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि युवती की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई। मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक रीना नेगी को सौंपते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपित को पकड़ने के लिए आसपास क्षेत्र में उसकी तलाश शुरू की। आरोपित को सोमवार की सुबह करीब 10 बजे तपोवन नीम बीच जाने वाले मार्ग के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news rishikesh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More