पुलिस ने भोगेन्द्र सिंह चौहान हत्या का खुलासा कर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। पुलिस ने टांडा के जंगल में मिले शव की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को हत्या में प्रयुक्त साक्ष्य के साथ गिरफ्तार किया है। 

घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि बीती 11 जून को टांडा के जंगल में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पूछताछ के बाद शव की शिनाख्त करन चौहान ने अपने पिता भोगेन्द्र सिंह चौहान निवासी ग्राम साहपुर गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ हाल निवासी कृष्णा ग्रीन्स कॉलोनी रुद्रपुर के रूप में की। शव के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका प्रबल हुई। करन चौहान द्वारा 13 जून को कोतवाली हल्द्वानी में दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही मुखबिरों को सक्रिय किया। लगातार प्रयासों के बाद 16 जून को पुलिस ने जुतियालखत्ता टांडा जंगल क्षेत्र में नादिया धाम मंदिर के पास से हत्या में शामिल तीन आरोपियों को हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा और अन्य साक्ष्य के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मुख्य आरोपी बालम सिंह बिष्ट पुत्र आनंद सिंह बिष्ट, निवासी वार्ड नं. 37, बिठौरिया नं. 2 थाना मुखानी ने बताया कि मृतक भोगेन्द्र सिंह से उसका पैसों का लेनदेन था। पैसे वापस न करने के उद्देश्य से उसने अपने साथियों हरीश सिंह नेगी पुत्र राम सिंह निवासी सालम कॉलोनी पनियाली थाना मुखानी, उमेश सिंह बोरा उर्फ अनिया पुत्र बहादुर सिंह बोरा निवासी बजूनिया हल्दू, कठघरिया थाना मुखानी को धन का लालच देकर हत्या की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

इस दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी में प्रभारीनिरीक्षक राजेश कुमार यादव, एसएसआई महेंद्र प्रसाद, चौकी टीपी नगर मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल इसरार नबी, दिगंबर सनवाल, कांस्टेबल धीरेन्द्र सिंह अधिकारी, दिनेश नगरकोटी, अनिल टम्टा, अनिल गिरी, प्रदीप सिंह शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bhogendra Singh Chauhan murder disclosed Haldwani news Murder case opened Police disclosed the murder of Bhogendra Singh Chauhan and arrested three accused three accused arrested uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज तीन आरोपी गिरफ्तार भोगेन्द्र सिंह चौहान हत्या का खुलासा मर्डर केस ओपन हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More