अवैध तमंचा और कारतूस के साथ दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। उधम सिंह नगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने काशीपुर में अवैध हथियारों के साथ दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

प्राप्त समाचार के मुताबिक काशीपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा देर रात चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था कि इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को दबोच लिया पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम नावेद उर्फ आलम पुत्र यामीन निवासी मौहल्ला बांसफोड़ान तथा मौ जावेद पुत्र रिसाल अहमद चिल्किया निवासी थाना रामनगर निवासी को धर दबोचा। तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों के कब्जे से 315 बोर के पांच तमंचे तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। दोनों लोग इन तमंचों को पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से ला रहे थे अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों अपराधी पूर्व में भी एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट में जेल जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

अभियुक्तों की गिरफ्तारी में कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई धीरेन्द्र सिंह परिहार, कॉन्स्टेबल गिरीश मठपाल, सुरेन्द्र सिंह तथा एसओजी काशीपुर टीम के प्रभारी एसआई रविन्द्र सिंह बिष्ट, कॉन्स्टेबल दीपक कठैत तथा विनय कुमार शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: kashipur news Police arrested two accused with illegal firearms and cartridges US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More