स्मैक के साथ दो तस्कर पुलिस की गिरफ्त में

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

विकासनगर। देहरादून जिले के सेलाकुई थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 14.8 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है।

देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र में बीते दिनों नशा तस्करी के कई मामले सामने आये हैं, जिनका पुलिस ने पर्दाफाश किया है। क्षेत्र में अवैध नशे पर लगाम लगाने और तस्करों का नेटवर्क तोड़ने के लिए पुलिस बीते दिनों से पकड़े गए आरोपियों से जेल में जाकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि सेलाकुई व आसपास के क्षेत्रों में कुछ असामाजिक तत्व आपस में मिलकर भारी मात्रा में स्मैक की तस्करी कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने इन लोगों के पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया। पुलिस टीमों द्वारा नशा तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी और चेकिंग अभियान के दौरान राजा के ढाबा और मोनिका कंपनी सेलाकुई के पास से संदिग्धों को पकड़ा गया, जिनके पास से 14.8 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

थाना प्रभारी मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि आरोपियों को नाम शादाब अली और मुबारक अली है, जो मूल रूप से यूपी के रहने वाले हैं। ये दोनों सस्ते दामों पर यूपी के बरेली से स्मैक लाते थे और उसे सेलाकुई, सहसपुर और विकासनगर में स्कूली व कॉलेज के छात्रों को बेचते थे। जिससे उन्हें मोटा मुनाफा मिलता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच खूनी वारदात में एक युवक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता  चमोली। यहां चमोली जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   मौसम विज्ञान […]

Read More