आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किया मासूम का सिर और हाथ

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र में 11 वर्षीय मासूम अमित मौर्या की दर्दनाक हत्या के मामले में पुलिस ने छह दिन की लगातार खोजबीन के बाद मासूम का सिर और हाथ बरामद कर लिया है। शुरुआती जांच में तांत्रिक क्रिया के तहत हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

ज्ञात हो कि बीते सोमवार को घर से कोलड्रिंक लेने निकला अमित खेलते-खेलते अचानक लापता हो गया था।अगले दिन खेतों के पास एक कट्टे में उसका धड़ बरामद हुआ, लेकिन सिर और हाथ गायब थे। इस वीभत्स घटना से परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे थे और पिछले चार दिनों से लगातार काठगोदाम चौकी पर प्रदर्शन किया जा रहा था। मृतक के परिजन बरेली से हल्द्वानी पहुंचे और न्याय की मांग को लेकर दबाव बढ़ता गया। जिसके बाद पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए विशेष टीम का गठन किया।

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

आखिरकार लगातार खोजबीन के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव के लापता हिस्सों को पड़ोसी की गौशाला से बरामद कर लिया है।  अभियुक्त निखिल जोशी पुत्र मोहन चन्द्र जोशी निवासी पश्चिमी खेड़ा गौलापार शातिर किस्म का है, जो तांत्रिक क्रियाओं की ओर घटनाक्रम को मोड़कर पुलिस टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास करता रहा। आरोपी की मानसिक स्थिति में जटिलता एवं बार-बार गुमराह करने की प्रवृत्ति को देखते हुए, मामले में गहराई से पड़ताल हेतु मनोचिकित्सक डॉ. युवराज पंत की विशेषज्ञ सहायता ली गई। 09 अगस्त को संदिग्ध निखिल जोशी से गहन पूछताछ की गई, जिसमें अभियुक्त ने कबूल किया कि उसने बालक की हत्या कर शव को बाड़े में गड्डे के अंदर दबाया तथा सिर और दाहिना हाथ गोठ में कबाड़ के नीचे गाड़ दिए। अभियुक्त की निशानदेही पर उसी गोठ से बालक की चप्पल, सिर एवं कटा हुआ दाहिना हाथ बरामद करते हुए अभियुक्त निखिल जोशी को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम की गहन पूछताछ में अभियुक्त ने सनसनीखेज़ खुलासा करते हुए बताया कि वह बच्चे को घिनौनी मंशा से अपने साथ लाया था।बच्चे द्वारा विरोध करने पर उसने बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को छुपाने के लिए मृतक का सिर और हाथ काट डाले। समय की कमी के चलते शव को अपने ही घर में जल्दबाज़ी में दफना दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  
हत्यारोपित एवं वह स्थल जहां से मासूम का शव एवं हाथ बरामद हुए

फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे कौन और क्या कारण था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news On the indication of the accused the police recovered the head and hand of the innocent uttarakhand news आरोपी की निशानदेही पर उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज पुलिस ने बरामद किया मासूम का सिर और हाथ हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More