सिनेमा की शूटिंग के बहाने नाबालिग छात्रा की बनाई पॉर्न फिल्म, आरोपी के चंगुल से छूट पीड़िता ने कराया  मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

बरेली। सिनेमा की शूटिंग के नाम पर 11वीं की नाबालिग छात्रा की पॉर्न फिल्म बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने ब्यूटी पार्लर में ले जाकर अपने सामने छात्रा के कपड़े उतरवा और वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। किसी तरह आरोपी के चगुंल से छूटकर पीड़िता थाने पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस के मुताबिक उत्तराखंड के नैनीताल के काठगोदाम की रहने वाली किशोरी कक्षा 11 की छात्रा है। पढ़ाई के साथ छात्रा मॉडलिंग भी करती है। छात्रा ने बताया कि सोशल मीडिया पर फतेहगंज पूर्वी के टिसुआ गांव के इमरान ने सोशल मीडिया पर फिल्म बनाने का विज्ञापन शेयर किया था। उस पर इमरान का फोन नंबर लिखा था। छात्रा ने फोन से संपर्क करके इमरान को अपना बायोडाटा भेजा। आरोप है इमरान ने छात्रा को स्क्रिप्ट भेजकर फरीदपुर में शॉर्ट फिल्म बनाने का झांसा देकर फरीदपुर बुला लिया। इस पर छात्रा अपनी मां के साथ फरीदपुर पहुंची। फिर इमरान उसे एक ब्यूटी पार्लर में ले गया और उसका मेकअप कराया। इसके बाद इमरान और उसके साथी छात्रा को फिल्म बनाने के लिए ले गए। फिल्म में छात्रा को प्रेमिका का रोल लेकर अश्लील सीन कराए गए। शूटिंग करने के बाद छात्रा को इमरान दोबारा एक ब्यूटी पार्लर में ले गया। वहीं छात्रा की मां को बाहर निकाल दिया। ब्यूटी पार्लर में मौजूद दो लड़कियों ने मेकअप के बहाने छात्रा को निर्वस्त्रत कर दिया। इसके बाद इमरान उसके केबिन में घुस गया। इमरान को केबिन में देखकर छात्र चीखपुकार करते हुए भाग निकली। वह मां के साथ थाने पहुंची और उसने मुकदमा दर्ज कराया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Porn film made by a minor girl on the pretext of shooting cinema up news victim filed a case free from the clutches of the accused

More Stories

उत्तर प्रदेश न्यूज

किशोरी को 7 दिन तक बंधक बना कलमा पड़ने के लिए मजबूर कर चिमटे से दागने के साथ ही दी यातनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

222 करोड़ की जमीन दान कर स्वामी चिन्मयानंद ने शाहजहांपुर में शिक्षा के नाम लिखा इतिहास   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के विस्तार के लिए 222 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (जमीन) राज्य के विश्वविद्यालय को दान की है। इस ऐतिहासिक और बड़े फैसले के साथ, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत आने […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

धर्म मात्र अनुष्ठान का नहीं अपितु आचरण का विषय है- स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    वर्चस्व की लड़ाई में आज हम मानवता भी खो बैठे हैं    लखनऊ। यहां विभव खंड गोमती नगर में प्रेमावतार युगदृष्टा, विश्व विख्यात संत श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने रविवार (आज) उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि […]

Read More