घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का अश्लील वीडियो बना सोशल मिडिया पर किया वायरल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। यहां ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र निवासी महिला ने शिकायत की थी कि 18 मई को उसका पति कहीं गया था। इस दौरान वह घर में अकेली थीं। इसी बीच मूल रूप से ग्राम रम्पुरा उझैनिया थाना जहानाबाद पीलीभीत और हाल ट्रांजिट कैंप कृष्णा कालोनी निवासी दीनदयाल जबरन उनके घर में घुस आया। उसने उनके साथ दुष्कर्म किया। इसकी वीडियो भी अपने मोबाइल फोन में बनाई। बाद में उसे अपनी फेसबुक आइडी के साथ ही इंटरनेट मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। आरोपी दीन दयाल की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी गई। इस बीच उसके संभल चंदौसी में होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई, जिसके बाद रविवार की रात पुलिस टीम ने चंदौसी से आरोपी दीनदयाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A pornographic video of a woman being raped after entering her home was made viral on social media a pornographic video was made viral on social media A woman being raped after entering her home was made crime news rudrapur news udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज क्राइम न्यूज घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म बनाया अश्लील वीडियो रुद्रपुर न्यूज सोशल मिडिया पर किया वायरल

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More