ऋषिकेश एम्स में राजस्थान निवासी एमबीबीएस के छात्र ने छठी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


ऋषिकेश। योगनगरी ऋषिकेश स्थित एम्स में एमबीबीएस के सेकंड ईयर के छात्र ने छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। मृतक छात्र की पहचान रजत मूंद पुत्र विजय कुमार निवासी श्री गंगानगर राजस्थान के रूप में हुई है। रजत ने मेडिकल कॉलेज की छठी मंजिल पर पहुंचकर अचानक कूद लगा दी। फर्श पर गिरते ही छात्र की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के सभी लोग घटनास्थल की ओर दौड़े।

यह भी पढ़ें 👉  दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

एम्स प्रशासन ने तत्काल रजत को उठाकर इमरजेंसी में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रजत को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल रजत का शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। अभी पुलिस और प्रशासन घटना की जांच में जुट गए हैं कि आखिरकार रजत मूंद ने इस प्रकार का आत्मघाती कदम क्यों उठाया है। बता दे कि वर्ष 2020 में रजत मूंद ने एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए एम्स ऋषिकेश में एडमिशन लिया था। फिलहाल, एम्स एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्रों के साथ ही पूरे स्टाफ में शोक की लहर है। छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: rishikesh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More