मृतक चिन्मय के परिजनों पर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बना रहे घटना में सम्मिलित रहें युवकों के परिजन

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। परितल में डूबने से मौत के मामले में मृतक के पिता द्वारा अन्य युवकों पर षडयंत्र के तहत चिन्मय की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

बताते चलें कि विगत 19 अगस्त को चिन्मय और उसके पांच अन्य साथी जन्मदिन मनाने घर से निकले थे। बहुत देर तक जब चिन्मय घर नहीं आया तो उसके परिजनों ने उसके मोबाइल पर सम्पर्क किया, लेकिन लगभग पौने आठ बजे तक फोन रिसीव करने के बजाय काट दिया जा रहा था। उसके बाद फोन स्विच ऑफ़ हो गया। शाम के सात बजे चिन्मय के पिता को पुलिस द्वारा फोन पर सूचित किया जाता है कि चिन्मय के साथियों के परिजन थाने आये है। जिसके बाद ज्ञात होता है चिन्मय और उसके साथी जन्मदिन मनाने के बाद धारी-पदमपुरी मार्ग पर बनें परितल में नहाने गए थे और इस दौरान परितल में डूबने से चिन्मय की मौत हो गई। जिसके बाद चिन्मय के पिता द्वारा षडयंत्र के तहत चिन्मय की हत्या करने का आरोप लगाते हुए अन्य पांच युवकों के विरुद्ध थाना मुक्तेश्वर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल एवं पुलिस महानिदेशक देहरादून को लिखित तहरीर भेजी। जिस पर पुलिस ने घटना के वक्त चिन्मय के साथ रहे अन्य पांच युवकों के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 302, 201 एवं 34 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। चिन्मय के पिता ने बताया कि पुलिस एफआईआर की सूचना पर कुछ युवकों के परिजन कल (बुधवार) उनके घर पहुंचे और तहरीर वापस लेने का दबाव बनाने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news pressurizing the relatives of the deceased Chinmay to withdraw the report Relatives of the youth should be involved in the incident Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच खूनी वारदात में एक युवक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता  चमोली। यहां चमोली जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च मौसम विज्ञान […]

Read More