23 मार्च क्रांतिकारियों की शहादत दिवस में सभा का आयोजन कर क्रांतिकारी विरासत को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


लालकुआं। कार रोड बिंदुखत्ता में परिवर्तनकामी छात्र संगठन, प्रगतिशील महिला का केंद्र, इंकलाब मजदूर केंद्र ने संयुक्त रुप से 23 मार्च भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की शहादत मनाते हुए एक सभा का आयोजन कर शहीदों की क्रांतिकारी विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हुए आज भी उनके विचारों की प्रासंगिकता को अहम बताते हुए कहा कि भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की शहादत को 90 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इतने वर्षों बाद भी इन शहीदों की याद आती है। इन शहीदों के बताए रास्ते समाजवादी भारत के निर्माण का काम अभी किया जाना बाकी है। इसलिए इनके समाज बदलाव के विचार आज भी प्रासंगिक है। भगत सिंह सरीखे क्रांतिकारियों के विचारों पर समाज को आज चलने की जरूरत है। 

यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   


सभा का संचालन करते हुए प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की उपाध्यक्ष बिंदु गुप्ता ने कहा कि आज भी भगत सिंह के सपनों के भारत को बनाने और देश के छात्रों को भगत सिंह के रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। परिवर्तनकामी छात्र संगठन की साथी पिंकी ने शहीद भगत सिंह की क्रांतिकारी विरासत का ऐतिहासिक परिचय दिया तो इंकलाबी मजदूर केंद्र के साथी  पंकज ने भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के विचारों की प्रासंगिकता के बारे मेें वक्तव्य रखा एवं HSRA पार्टी का संकल्प एवं आने वाले समाज समाजवादी समाज को बुनियाद बताते हुए इसे लाने का संकल्प लेते हुए बोला कि भगत सिंह ने आजादी के आंदोलन के समय में ब्रिटिश साम्राज्यवादी द्वारा थोपे गए जन विरोधी कानूनों “पब्लिक सेफ्टी बिल एवं ट्रेड डिस्प्यूट बिल” का विरोध किया था। आज के हालात में भारतीय शासकों ने जनता पर हमला बोलते हुए 1991 की नई आर्थिक नीतियों का विरोध किया। मोदी सरकार ने 29 केंद्रीय कानूनों को चार श्रम संहिताओं में बदल दिया है। आज के संकटग्रस्त दौर मैं भगत सिंह के विचारों को जानना होगा और संकल्प लेते हुए समाजवादी समाज के निर्माण में लगना होगा। साथ ही क्रांतिकारी कवि पाश की शहादत को भी याद किया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विमला, पुष्पा, पंकज, पिंकी, महेश, चंदन, उमेश पांडे, विपिन, अनुराग, आलिया, उमेश चंद्र, नीलम, आरती, नेहा क्रालोस से टी. आर. पांडे, मुकेश भंडारी, रियासत, मोहन मटियाली, नसीम, शेखर चंद्र, रजनी जोशी एवं अन्य साथी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lalkuan news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More