काठगोदाम थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपियों को पिस्टल सहित किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के पनचक्की चौराहे के पास रेस्टोरेंट में बीती रात फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को पिस्टल के साथ अरेस्ट कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी विक्रम सिंह निवासी मूलाकोट घाना पाटी जिला चम्पावत हाल निवासी THE CHEF BAKERS PANCHAKKI KATHGODAM ने थाना काठगोदाम में आकर एक तहरीर दी गई कि उनका भाई बिशन सिंह उर्फ विष्णु पनचक्की चौराहे के पास स्थित AM TO PM CAFE के किचन में संजू विष्ट, दीपक व अन्य दोस्तो के साथ मौजूद था। जहाँ दीपक द्वारा लाये गये अवैध पिस्टल से संजू बिष्ट ने मेरे भाई को जान से मारने की नियत से मुंह पर फायर कर दिया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना काठगोदाम में नामजद आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर पटना के अनावरण हेतु विवेचना तत्काल उप निरीक्षक महेन्द्र राज चौकी प्रभारी दमुवाढूगा के सुपुर्द की गई। थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक द्वारा मौके पर पहुंच कर उच्चाधिकारीगण को सूचित कर घटना का बारिकी से निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट के द्वारा मामले को गम्भीरता से लेकर उपरोक्त फायरिंग की घटना का तत्काल खुलासा करने एवं अरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर हरबन्स सिंह, क्षेत्राधिकारी भूपेन्द्र सिंह धोनी को अपने पर्यवेक्षण में घटना का अनावरण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी द्वारा थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष कालाढूंगी नन्दन सिंह रावत तथा प्रभारी एसओजी राजवीर सिंह नेगी के नेतृत्व में टीमें गठित की गई। टीमो द्वारा अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने एवं अभियुक्तो की धरपकड़ हेतु मुखबिर मामूर कर सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुये मात्र 8 घन्टे के भीतर ही आरोपियों को गोलापार स्टेडियम के पास गोलापुल से गिरफ्तार किया गया।पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम सभी लोग AM TO PM CAFE के किचन में सजू विष्ट अन्य साथियों के साथ मौजूद थे। आरोपियों एवं पीड़ित के मध्य आपसी विवाद होने पर दीपक द्वारा लाये गये अवैध पिस्टल से संजू विष्ट ने विष्णु अधिकारी को जान से मारने की नियत से फायर झोक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

मुकदमे का विवरण– एफआईआर न0 12/23 धारा 307/34 भादवि0 थाना काठगोदाम ।

अभियुक्त का विवरण-

1- संजय सिंह बिष्ट उर्फ संजू पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम सांगू पोस्ट सांगू थाना व तहसील पाटी जिला चम्पावत उम्र 24 वर्ष 2- दीपक सिंह विष्ट पुत्र राजेन्द्र सिंह बिष्ट निवासी ग्राम सुनङ्गरा पोस्ट सूनाकोट थाना पाटी जिला चम्पावत उम्र 20 वर्ष हाल ‘निवासी नवाबी रोड कालावती चौराहे के पास कोतवाली हल्द्वानी जनपद नैनीताल।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

आपराधिक इतिहास – अभियुक्त गणो के विरुद्ध थाना चम्पावत में मारपीट व लड़ाई झगड़े का अभियोग दर्ज है। जिसका पूर्ण विवरण ज्ञात किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उप प्रधान संगठन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, अधिकार सुनिश्चित करने की उठाई मांग

बरामदगी – सफेद कपड़े के अन्दर एक अदद पिस्टल अवैध MADE IN ITALY व दूसरी तरफ 7.62 अंकित है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Revealing the incident of firing in Kathgodam police station area the police arrested the accused with a pistol Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More