पर्यावरण संरक्षण को सारथी थैला लांच कर सारथी फाउंडेशन समिति ने मनाई प्रथम वर्षगांठ 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। सारथी फाउंडेशन समिति की प्रथम वर्षगांठ पर रविवार(आज) कालाढूंगी रोड स्थित एक निजी पार्टी हाल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि दीपक मेहरा, समिति अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद और संस्था के संस्थापक संयोजक नवीन पंत द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई।

ईश्वरी वंदना के साथ कार्यक्रम विधिवत रूप से शुरू हुआ तत्पश्चात कार्यक्रम अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया। संस्थापक सदस्य ज्ञानेंद्र जोशी द्वारा वर्ष भर के कार्यों का लेखा-जोखा सभी के सम्मुख रखा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक मेहरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सारथी आज शहर में एक नाम है जो हर समय हर पल नया कार्य करने के लिए जाना जाता है। मैं संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा श्री सीता राम गोपाल गोधाम समिति की गौशाला के लिए 3100 रुपए की धनराशि, हल्द्वानी में बीपीएल शिक्षा प्रयास समिति को गरीब बच्चों को पढ़ाने हेतु 2100 रुपए का चेक, खालसा नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज की दसवीं कक्षा में टॉप करने वाली तीन बालिकाओं को उत्कृष्ट बालिका सम्मान से सम्मानित एवं संस्था द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के प्रथम द्वितीय और तृतीय आने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण को पॉलिथीन हटाओ अभियान के तहत सारथी थैला लांच किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य कर रहे 8 विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित व शहर के सम्मानित व्यापारियों एवं सामाजिक महिलाओं को प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत किया गया। अंत में संस्था के सभी सदस्यों को वर्षभर सराहनीय कार्यों हेतु मुख्य अतिथि द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के संस्थापक संयोजक नवीन पंत ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Charioteer Foundation Committee celebrates first anniversary by launching charioteer bag for environmental protection Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More