स्कूटी सवार चैन लुटेरा निकला पूर्व फौजी, शेयर में रूपये लुटाने के बाद वसूली के करता था चैन स्केचिंग 

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। विगत दिनों यहां चैन छीनने की घटनाओं अंजाम देन वाला शातिर चोर आज पुलिस जांच में पूर्व फौजी निकला। पुलिस ने उससे दो चैन और एक चोरी की स्कूटी बरामद करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखानी में दयाल बिहार व प्रगति बिहार भगवानपुर में एक स्कूटी सवार द्वारा पता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिलाओं से चैन छीनने मामला सामने आया। इसके बाद पुलिस चोर की तलाश में जुट गई। इस खुलासे के लिए पुलिस द्वारा 800 सीसीटीवी कैमरो को चैक करने के बाद आरोपी को लामाचौड़ चौकी के पास बसुन्धरा विहार जाने वाले मार्ग पर से काले रंग की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि स्कूटी उसने भट्ट कालोनीनवाबी रोड से चुराई थी। स्कूटी की डिग्गी चैक करने पर उसमें एक नम्बर प्लेट मिली। जिसे चैक करने पर पता चला कि यह स्कूटी हल्द्वानी से चोरी हुई है। जिसकी गुमशुदगी दर्ज है। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके बैग में दो सोने की चैन बरामद हुई जो उसने दयाल बिहार व प्रगति बिहार भगवानपुर को लूटी गयी थी। पूछताछ में उसने अपना नाम भूपेन्द सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी भवानी दवानी,पोस्ट बंगापानी, मुनस्यारी जिला पिथौरागढ़ हाल निवासी तल्ली बमौरी अमरावती कालौनी हल्द्वानी बताया। आरेापी ने बताया वर्ष 2022 में आर्मी से रिटायर हुआ है। रिटायरमेंट में 28 लाख रूपये मिले थेnजिसे शेयर मार्केट में लगाये। पैसा डूब गया। फिर अपनी बीबी के जेवर बैंक मे गिरवी रखे जो पैसे मिले उसे भी शेयर मार्केट में लगा दिये। लेकिन उसे शेयर मार्केट में लगातार नुकसान होने से आर्थिक स्थिति खराब हो गई। अप्रैल में उसे पत्नी व बच्चे छोड़कर पिथौरागढ चले गये, जिसके बाद से वह चोरी व चैन लूटने की घटना को अंजाम देने लगा। अपनी पहचान छुपाने के लिए यह सिर में बिग व मुँह में मास्क का प्रयोग करता था। आज पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: after looting the money in shares crime news former soldier he used to do chain sketching for recovery Scooty riding chain robber Scooty riding chain robber turned out to be a former soldier started chain sketching for recovery of money lost in shares Uttarakhand News Haldwani News

More Stories

उत्तराखण्ड

सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) के साथ करीब चार घंटे तक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन,जनसुविधाओं और […]

Read More
उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More