वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट बने सूचना आयुक्त, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में चयन समिति ने किया चयन

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट को सूचना आयुक्त बनाया है। शासन ने इस सम्बंध में अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बनी चयन समिति ने शासन को प्राप्त आवेदनों के आधार पर उनका चयन किया है। समिति में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कैबिनेट मंत्री चन्दनराम दास शामिल हैं। योगेश भट्ट उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में भी काफी सक्रिय रहे।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 

सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 15 की उपधारा (3) के अन्तर्गत प्राप्त शक्तियों के अधीन श्री राज्यपाल, श्री योगेश भट्ट, निवासी-112, बैंक कालोनी, अजबपुर कला, देहरादून की राज्य सूचना आयुक्त के पद पर सहर्ष नियुक्त करते हैं।

2- यह नियुक्ति अधिनियम की धारा 15 की उपधारा (6) के अधीन श्री योगेश भट्ट द्वारा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

3 यह नियुक्ति उपरोक्त अधिनियम की धारा 16 की उपधारा (1) एवं कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, भारत सरकार की यथा संशोधित अधिसूचना दिनांक 24 अक्टूबर, 2019 के अनुरूप श्री योगेश भट्ट द्वारा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 03 वर्ष की अवधि के लिए या पैंसठ वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, इनमें से जो भी पूर्वत्तर हो, के लिए होगी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश

4- राज्य सूचना आयुक्त को संदेय वेतन और भत्ते एवं सेवा के अन्य निर्बन्धन और शर्ते कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, भारत सरकार की यथा संशोधित अधिसूचना दिनांक 24 अक्टूबर, 2019 के अधीन होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news selection committee headed by Chief Minister selected Senior journalist Yogesh Bhatt became information commissioner Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More