व्हाट्सएप पर चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। थाना बसंत विहार पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए नर्मदा एंक्लेव जीएमएस रोड से रैकेट में शामिल दो महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी व्हाट्सएप के जरिए बुकिंग करते थे।

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/08/17/ajay-kothiyal-will-be-the-cm-candidate-from-aam-aadmi-party-kejriwal/

मुखबिर द्वारा वसंत बिहार पुलिस को 16 अगस्त को सूचना मिली कि नर्मदा एंक्लेव जीएमएस रोड में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। जिसके बाद थाना बसंत विहार पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून ने 6 नर्मदा एंक्लेव जीएमएस रोड स्थित मकान पर दबिश दी गई। इस दौरान कमरे में एक महिला और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में भी पाए गए। पूछताछ में आरोपी संदीप शर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी के दिल्ली और गाजियाबाद की कुछ महिलाओं से संपर्क हैं, जो इस कार्य में संलिप्त हैं। व्हाट्सएप पर ग्राहकों से बातचीत कर पैसों का लेनदेन फोन-पे के जरिए एवं लड़कियों को बुकिंग का 50 प्रतिशत देने के बाद देहरादून स्थित मकान पर बुलाया जाता है। 

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

थाना बसंत विहार प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि संदीप और उसकी पत्नी ने 16 अगस्त को दिल्ली से एक लड़की को बुलाया था। जिसकी जानकारी मिलने पर ग्राहक निवासी देहरादून संदीप शर्मा के बताए पते पर नर्मदा एंक्लेव पहुंचा इसी दौरान पुलिस की छापेमारी हुई और चारों लोग पकड़े गए। पुलिस ने इस दौरान बुकिंग में इस्तेमाल होने वाले फोन के साथ अन्य आपत्तिजनक चीजें बरामद की हैं। पुलिस टीम द्वारा संदीप शर्मा, रविकांत और दो महिलाओं को देवभूमि की छवि को धूमिल करना और 4/5 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 में गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More