एसटीएफ से मुठभेड़ के दौरान मारा गया पचास हजार का इनामी शार्प शूटर शाहरुख पठान  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
मुजफ्फरनगर।  उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी गिरोह के शार्प शूटर शाहरुख पठान को मुठभेड़ में मार गिराया। खालापार निवासी शाहरुख पठान ने पुलिस पर 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में एसटीएफ ने शूटर शाहरुख पठान को ढेर कर दिया।
 
मुजफ्फरनगर जिले में छपार थाना क्षेत्र के बिजोपुरा चौराहे के पास रविवार देर रात में एसटीएफ मेरठ और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर में शार्प शूटर 50 हजार का इनामी शाहरुख पठान मार गिराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।यूपीएसटीएफ की टीम और पुलिस काफी समय उसकीगिरफ्तारी में जुटी थी। एसटीएफ को इस दौरान कई बार उसकी लोकेशन भी मिली पर हर बार वह चकमा देकर फरार हो जाता था। छपार थाना क्षेत्र के बिजोपुरा चौराहे के पास जंगल में एसटीएफ मेरठ और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। एसटीएफ टीम को शाहरुख पठान की लोकेशन मिली। इसके एसटीएफ टीम ऐक्शन में आई और उसे पकड़ने के लिए घेरा बंदी की गई। बदमाशों की तरफ से टीम को पर फायरिंग शुरू कर दी गई। जवाबी फायरिंग में एसटीएफ की गोली लगने से शातिर बदमाश शाहरुख पठान पुत्र जरीफ निवासी खालापार मुजफ्फरनगर मारा गया। पुलिस ने उसके पास से एक ब्रेजा कार, एक पिस्टल व दो रिवाल्वर व कई जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस भी बरामद किए है। आरोपी बदमाश 50 हजार का इनामी बदमाश था।
 
शाहरुख पठान संजीव जीवा और मुख्तार अंसारी गैंग का शार्प शूटर था। पुलिस ने बताया कि शाहरुख पठान के खिलाफ लूट और हत्या के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह इस समय जमानत पर बाहर था। बताते चलें कि करीब 6 माह पूर्व जमानत पर आने के बाद हत्या के मुकदमों के गवाही देने वालों को धमकाने और जान से मारने के प्रयास में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उसकी तलाश के लिए टीमें लगाई गई थीं।लोकेशन मिलने पर एसटीएफ ने घेरेबंदी की तो उसने टीम फायरिंग कर दी। लेकिन जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Muzaffarnagar news Sharp shooter Shahrukh Pathan uttar pradesh news was killed during an encounter with STF with a bounty of fifty thousand rupees उत्तर प्रदेश न्यूज एसटीएफ से मुठभेड़ के दौरान क्राइम न्यूज मारा गया पचास हजार का इनामी मुजफ्फरनगर न्यूज शार्प शूटर शाहरुख पठान

More Stories

उत्तर प्रदेश न्यूज

मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा –  प्रमोद तिवारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    लखनऊ। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा चुनाव आयोग के रहते कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद नहीं है।तिवारी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को सिर्फ पद […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

किशोरी को 7 दिन तक बंधक बना कलमा पड़ने के लिए मजबूर कर चिमटे से दागने के साथ ही दी यातनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

222 करोड़ की जमीन दान कर स्वामी चिन्मयानंद ने शाहजहांपुर में शिक्षा के नाम लिखा इतिहास   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के विस्तार के लिए 222 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (जमीन) राज्य के विश्वविद्यालय को दान की है। इस ऐतिहासिक और बड़े फैसले के साथ, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत आने […]

Read More