प्रदर्शनी के साथ 19 एवं 20 दिसंबर को आयोजित होगा शरदोत्सव

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। शरदोत्सव मेला समिति हल्द्वानी के संस्थापक अध्यक्ष विक्की योगी ने बताया कि शरदोत्सव मेला समिति का मानव विकास सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन कर लिया है।

नीरज शारदा को मुख्य संयोजक, डॉक्टर अजय पाल सिंह को संयोजक, कमल किशोर उपाध्यक्ष, कौस्तुभ चंदोला महासचिव, लोक गायक जगदीश उपाध्याय उपसचिव, प्रदीप सिंह कोषाध्यक्ष, गिरीश चंदोला मीडिया प्रभारी, सरोज बिष्ट स्वागत समिति महासचिव, गिरीशचंद्र बुग्याल उपाध्यक्ष स्वागत समिति, दीपक कुमार कार्यक्रम प्रबंधक, डॉ प्रदीप उपाध्याय मुख्य मंच संचालक, अनुराग पांडे भोजन एवं विश्राम प्रबंधक और रवि प्रकाश को मंच प्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही मुख्य संरक्षक मंडल में शमिल होने के लिए मंडलायुक्त कुमाऊं, डीएम नैनीताल, संरक्षक मंडल में नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी व डॉक्टर जेएस खुराना से संस्थान द्वारा विशेष अनुरोध किया गया है। विक्की योगी ने कहा कि इस बार शरदोत्सव मेले को यादगार बनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां समिति द्वारा जोरों से की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

इसमें प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। मुख्य संयोजक नीरज शारदा ने कहा कि शरदोत्सव मेला सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रूप देने व फिल्म संस्कृति पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से विगत 20 वर्षों से जिलाधिकारी नैनीताल के मुख्य संरक्षण में शासन प्रशासन और जनता के संयुक्त प्रयासों व सहयोग से शरदोत्सव मेले का आयोजन संस्थान द्वारा किया जाता आ रहा है इस बार 19 दिसंबर व 20 दिसंबर तक शाम 5:00 बजे से महात्मा गांधी इंटर कॉलेज बरेली रोड हल्द्वानी में आयोजित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मातृभूमि, मां व मातृभाषा का कोई विकल्प नहीं - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 


उन्होंने आम जनता से कार्यक्रम में पधार कर कलाकारों का मनोबल बढ़ाने की अपील की है। डॉ अजय पाल सिंह ने बताया कि शरदोत्सव मेला का मुख्य आकर्षण विभिन्न प्रदेशों के लोकगीत लोक नृत्य ऑर्केस्ट्रा बॉलीवुड सोंग्स कॉमेडी मिमिक्रि काला जादू आदि विभिन्न कार्यक्रम प्रदेश के कलाकारों स्कूल कॉलेजों के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे। बिग बॉस विनर एवं रोडीज विनर आशुतोष कौशिक एवं नृत्यांगना माया कुलश्रेष्ठ , रिया टम्टा, श्रेया भट्ट, सिंगर सिमरन वर्मा, प्रसिद्ध कॉमेडियन रविंद्र जॉनी के अलावा बॉलीवुड के कलाकार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। एक प्रदर्शनी भी कार्यक्रम के दौरान लगाई जाएगी। आयोजन में कोविड-19 के सभी नियमों का पालन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से नृत्यांगना एवं अदाकारा रिया टम्टा भी मौजूद रहीं। पत्रकारवार्ता में विजयालक्ष्मी, नीलम वर्मा, प्रीति कश्यप, मीनाक्षी श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह कार्की, दिनेश कुमार, हेमा भट्ट, किरन, समिति के फाउंडर सदस्य जहीर अंसारी, जी एस रावत आदि समिति के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More