दबंगीयत दिखाते हुए विधायक ने थप्पड़ जड़ा अभियंता एवं प्रबंधक को

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

लोहाघाट। देवभूमि में जनप्रतिनिधी एवं विधायक जनता के प्रति अपने दायित्वों के लिए बेशक चर्चा में रहे हो या नहीं लेकिन दबंगीयत को लेकर सुर्खियों में अवश्य रहे है। ऐसा ही कुछ मामला अब लोहाघाट के करीब भरतोली में भी देखने मिला है। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतोली में लोहाघाट के विधायक पूरन फर्त्याल पर एनएचआई खंड के एक अधिकारी और काम करा रही कंपनी के परियोजना प्रबंधक को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। रविवार शाम को हुई वारदात से सहमें एनएच के सहायक अभियंता ने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी देने पर पुलिस अधीक्षक ने सड़क खोल रहे अधिकारियों को सुरक्षा मुहैय्या कराई।

यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

बताते चलें कि भारतोली पर शनिवार से मलबा आने के चलते एनएच बंद होने के साथ ही भूस्खलन से भारतोली क्षेत्र के मकानों में दरार और खेतों को नुकसान पहुंचा है। जिस पर स्थानीय विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रकाश राय रविवार को दोपहर में हालात का जायजा लेने के लिए गांव पहुंचे थे। तभी ग्रामीणों ने भूस्खलन और सड़क बंद होने के लिए सड़क पर किए गए ब्लास्टिंग को वजह बताया। जानकारी के अनुसार विधायक इस संबंध में सहायक अभियंता वीवेक सक्सेना और परियोजना प्रबंधक एके सिंह से बातचीत कर उन्हें बचाव के उपाय बता रहे थे। इसी बीच अधिकारियों द्वारा प्रतिवाद किए जाने पर जनप्रतिनिधी से दबंग बने नेताजी आग बबूला हो गए और मर्यादा भूलते हुए दोनों अधिकारियों के थप्पड़ जड़ दिया। जिसमें सहायक अभियंता लहूलुहान भी हो गए। 

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

वैवाहिक विज्ञापन

उच्च कुलीन कुमाऊँनी ब्राह्मण 28/5’8″/ MBA, प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में प्रबन्धक, गौरवर्ण, पिता राजकीय सेवारत हेतु सुन्दर, सुशील वधू चाहिए. संपर्क करें. 09415561545, 09990574615

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lohaghat news MLA slapped engineer and the manager Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More