हल्द्वानी पधारने पर श्री हरि चैतन्य महाप्रभु का हुआ भव्य स्वागत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

पतझड़ आया है तो घबराओ मत एक दिन बसंत भी आएगा – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

हल्द्वानी। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने यहाँ पीली कोठी में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि संसार परिवर्तनशील है यहां सब कुछ बदलता है सुख-दुख, हानि-लाभ, यश-अपयश, अनुकूलता और प्रतिकूलता का दौर चलता रहता है जीवन में यदि पतझड़ आया है तो घबराओ मत एक दिन बसंत भी आएगा और जीवन के दुखों क्लेशों व परेशानियों का बस अंत भी हो जाएगा।

महाराज श्री ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि संकल्प की शक्ति अपरिमित है। संकल्प कालजयी है संकल्प की गति अबाध हैं जहां संकल्प है, वहां कुछ भी असंभव नहीं है पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण की अभेद शक्ति भी मनुष्य के संकल्प को रोक नहीं सकी ओर व्यक्ति चन्द्रमा तक पहुंच गया। सागर की अथाह गहराई हो या एवरेस्ट का उच्चतम शिखर संकल्प के आगे छोटा पड़ गया। संकल्प मनुष्य की आन्तरिक शक्तियों का सामूहिक निश्चय है एक बार अगर ये शक्ति जग जाए तो सृष्टि की पूरी ताकत भी इसे परास्त नही कर सकती। कहा कि धार्मिक कथाएं, पौराणिक गाथाऐं, ऐतिहासिक घटनाएं सभी एक स्वर में संकल्प शक्ति रूपी इस महाशक्ति की क्षमता को प्रभावित करते हैं। किसी भी धार्मिक अनुष्ठान का प्रारंभ संकल्प मंत्र से ही होता है। अर्थात मनोवांछित इच्छा प्राप्त करने के लिए शुभ कार्य का आरंभ एक शुभ संकल्प से ही होता है। संकल्प शक्ति का यदि संधि विच्छेद किया जाए तो स्वयं +कल्प होता है कल्प यानि कितने युग बितने के बाद कल्प आता है यह बता रहा है कि मनुष्य किसी कार्य को असंभव इसलिए कहता है क्योंकि उसे लगता है कि यह कार्य उसके जीवन में पूरा नहीं हो सकेगा। गहराई से विचार करे तो समय की सीमा उसकी सामर्थ्य और शक्ति को तोड़ देती है लेकिन परिभाषा के अनुसार देखें व चेतना में भरे तो यह हमारी सोई हुई शक्तियों को जगाकर किसी कार्य को भी असंभव न मानते हुये पूरा करने की प्रेरणा देगा। आवश्यक नहीं है कि कर्म करने वाले को फल उसे उस जीवन में ही मिल जाए। हो सकता है कि उस संकल्प को पूर्ण होने में अर्थात लक्ष्य प्राप्ति में कई पीढ़ियां भी गुजर सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्रों ने हमें मात्र संकल्प नहीं ‘तनमे मनः शिव संकल्पमस्तु’के आधार पर शिव अर्थात कल्याण कारी, सुंदर व सत्य संकल्प करने की प्रेरणा दी। सबसे महान व्यक्ति वह है जो दृढतम निश्चय के साथ सत्य का अनुसरण करता है। जो व्यक्ति उघोग वीर है व कारे वाग्वीर व्यक्तियों पर अधिकार जमा लेता है, जिसे हमारा ह्रदय महान समझे वह महान है आत्मा का निर्णय सदा सही होता है । किसी का तिरस्कार ना करें, किसी को भी नुकीले व्यंग बाण ना चुभाये ऐसा कुछ ना बोलें जिससे किसी के आत्म सम्मान को ठेस पहुंचे, किसी का दिल दुखे या प्रेम एकता और सद्भाव नष्ट हो जाए, अशांति हो जाए कलह क्लेश या वैमनस्य पैदा हो जाये । हमारे हदय उदार व विशाल होने चाहिए ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

अपने धारा प्रवाह प्रवचनों से उन्होंने सभी को मंत्रमुग्ध व भावविभोर कर दिया । सारा वातावरण भक्तिमय हो उठा व श्री गुरु महाराज, कामां के कन्हैया व लाठी वाले भैय्या की जय जयकार से गूंज उठा।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

आज हल्द्वानी पधारने पर स्थान स्थान पर बड़ी संख्या में हरि भक्तों ने परम पूज्य श्री महाराज जी का हार्दिक भव्य स्वागत किया। श्री महाराज जी के दर्शनों व अमृत वचनों को सुनने के लिए दिनभर भक्तों का ताँता लगा रहा।स्थान स्थान पर श्री महाराज जी का पावन अग्रिम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया तथा विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया गया। अपने हल्द्वानी आगमन में महाराज श्री उत्तरांचल दर्पण के संपादक प्रमोद ढींगरा के आवास पर उनके पिता के निधन पर संवेदना प्रकट करने भी पधारे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Grand Reception Upon Arrival Grand Welcome Accorded to Shri Hari Chaitanya Mahaprabhu Upon His Arrival in Haldwani Haldwani news Religious News Shri Hari Kripa Ashram Peethadheeshwar Hari Chaitanya Puri Maharaj Swami Shri Hari Chaitanya Mahaprabhu Arrives in Haldwani uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज धार्मिक न्यूज श्री हरि कृपा आश्रम पीठाधीश्वर हरि चैतन्य पूरी महाराज हल्द्वानी न्यूज हल्द्वानी पधारे स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु हल्द्वानी पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

More Stories

शिक्षा-आध्यात्म

त्याग, परोपकार, संयम, दृढ़ता निरभिमानता के प्रतीक हैं भगवान शंकर – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    श्री हरेश्वर महादेव व श्री दिव्येश्वर महादेव की सजाई गई दिव्य झांकी   रामनगर। श्री हरि कृपा आश्रम चित्रकूट रामनगर में स्थित श्री दिव्येश्वर महादेव व श्री हरि कृपा धाम आश्रम गढीनेगी में स्थित श्री हरेश्वर महादेव की आज भव्य व दिव्य […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

“मेरे गुरुवर जैसा दूसरा न कोई” श्री हरि कृपा आश्रम कामां में हजारों हरि भक्तों ने किया गुरु पूजन  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    कामां। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री हरि कृपा आश्रम, कामां, जिला डीग (राजस्थान) में आयोजित दो दिवसीय विराट गुरु पर्व सम्मेलन का दूसरा दिन आध्यात्मिक आस्था, भक्ति और राष्ट्रभक्ति के अद्भुत संगम का साक्षी बना। प्रातःकाल अखंड रामचरितमानस पाठ का विधिवत पूर्णाहुति […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

गुरु पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब: श्री हरि कृपा आश्रम कामां की भव्य कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    कामां। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री हरी कृपा आश्रम कामां जिला ढीक (राजस्थान) में आयोजित दो दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन के पहले दिन प्रातः 7 बजे  प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी के सानिध्य में विशाल कलश यात्रा का […]

Read More