नैनीताल में हिमपात से तापमान में गिरावट के साथ ही बढ़ी पर्यटकों की भीड़ 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

नैनीताल। यहां देर रात एवं आज तड़के मौसम का जबरदस्त हिमपात होने से सरोवर नगरी में कड़ाके की सर्दी के साथ पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई है। सैलानी तेजी के साथ हिमपात का लुत्फ उठाने के लिए नैनीताल पहुंच रहे हैं। 

बर्फ गिरने से तापमान में भी भारी गिरावट आ गई है। नैनीताल में बर्फबारी होने के बाद तराई भाबर में भी शीत लहर शुरू हो गई है। मैदानों में लगा कोहरा खत्म हुआ तो पहाड़ों में बर्फबारी शुरू हुई। नैनीताल जिले के किलबरी, पंगोट, मुक्तेश्वर, धनाचूली, रामगढ़ आदि जगहों में शनिवार शाम से शुरू हुई बरसात के बाद रात में बर्फबारी देखने को मिली। नैनीताल में भी सीजन की पहली बर्फ ने लोगों के चेहरे खिला दिए। नैनीताल में चारटन लॉज, शेर का डांडा, डॉर्थी पीक, स्टोन ले, शेरवानी आदि क्षेत्रों में बर्फ ठहरी जबकि मॉल रोड में ट्रैफिक होने के कारण बर्फ पिघल गई। उत्तराखंड के मौसम विभाग ने 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग एवं पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों में बहुत हल्की बरसात तथा हिमपात होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार, अल्मोड़ा,उधमसिंह नगर, पौड़ी एवं टिहरी जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने तथा कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने की संभावना भी व्यक्त की है इसके अलावा मौसम विभाग ने शेष जनपदों में कहीं-कहीं गरजन वाले बादल विकसित होने बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की भी बात कही है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crowd of tourists increased in Nainital drop in temperature Due to snowfall in Nainital nainital news Snowfall in Nainital the crowd of tourists increased along with the drop in temperature uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More