एसटीएफ ने 2 करोड़ 40 लाख रुपये की हेरोइन के साथ तीन अन्तर्राज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून/चम्पावत। उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चल रहे ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने वर्ष 2025 की अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन बरामदगी करते हुए अन्तर्राज्यीय ड्रग्स तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। एसटीएफ ने जनपद चम्पावत के बनबसा क्षेत्र से करीब 800 ग्राम हेरोइन के साथ तीन अन्तर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 2 करोड़ 40 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ के निर्देशों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में की गई। पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ आर.बी. चमोला के निकट पर्यवेक्षण में एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट ने SOG चम्पावत और थाना बनबसा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर इस बड़ी सफलता को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरजदीप सिंह (19 वर्ष), करनेल सिंह (35 वर्ष) और गुरमीत सिंह (48 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद के निवासी हैं और लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में लिप्त बताए जा रहे हैं। इनमें से एक आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड के रास्ते नेपाल और उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में हेरोइन की सप्लाई करते थे। बरामद की गई यह खेप भी नेपाल में खपाने के लिए लाई जा रही थी। आरोपी बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल से हेरोइन लेकर आ रहे थे, जिन्हें टीम ने जाल बिछाकर गिरफ्तार किया।

एसटीएफ के अनुसार इस नेटवर्क के तार उत्तराखंड के अलावा नेपाल, मुंबई और गोवा तक जुड़े हुए हैं। पूछताछ में कई अन्य ड्रग्स पैडलरों के नाम सामने आए हैं, जिन पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी संगठित अपराधों के लिए बड़ा आर्थिक स्रोत है, जो हथियारों की तस्करी, मानव तस्करी और अन्य गंभीर अपराधों को भी बढ़ावा देती है। इसलिए छोटे तस्करों के बजाय बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करना प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

फिलहाल तीनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

बरामदगी:

करीब 800 ग्राम हेरोइन

बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल

पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 2 करोड़ 40 लाख रुपये की हेरोइन जब्त champawat news crime news Heroin worth Rs 2.4 crore seized STF arrests three inter-state drug traffickers with heroin worth Rs 2.4 crore STF operation Three inter-state traffickers arrested uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एसटीएफ की कार्यवाही क्राइम न्यूज चंपावत न्यूज तीन अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More