चौबटिया आर्मी कैंपस में देर रात अचानक लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

अल्मोड़ा। चौबटिया आर्मी कैंपस की आफिसर आवासी कालोनी में देर रात अचानक आग लग गई। दमकल कर्मियों की टीम द्वारा समय से आग पर काबू पाने से जनहानि होने से बच गई, लेकिन इस बीच आग से लाखों का नुकसान हो गया। फिलहाल शार्ट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

शनिवार की देर रात चौबटिया आर्मी कैंपस कालोनी में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग तेजी से फैलने लगी। इस दौरान लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी। रानीखेत कोतवाली पुलिस और अग्निशमन केंद्र रानीखेत की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। भीषण आग के बीच अल्मोड़ा से भी फायर ब्रिगेड को बुलवाना पड़ा। दो केद्रों की फायर टीम, पुलिस और आर्मी के जवान आग बुझाने में जुटे रहे। 10 घंटों की मेहनत के बाद तड़के आग पर काबू पाया गया। भीषण आग से भारी नुकसान की आशंका थी। इस दौरान आग बुझाने वाली टीम में एसआइ मोहन सिंह सौन, हेड कांस्टेबल पारस पाल, डूंगर सिंह, कांस्टेबल महेंद्र देवली, चालक गोविंद सिंह, होमगार्ड मनोज, एलएफएम महिपाल सिंह, एफएम, अनुज शर्मा, चांद थापा, कासिम अली, चंदन राव, चालक उत्तम सिंह, राजकुमार, ईश्वर सिंह, एलएफएम किशन सिंह, राजकुंवर, चालक उमेश सिंह हरड़िया, रमेश सिंह आदि रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: after hard work the fire was controlled almora news Sudden fire broke out late night in Chaubatia Army Campus Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More