बिजनौर। बरकतपुर चीनी मिल प्लांट की सफाई में लगे मजदूरों के खौलते शीरे के टैंक में गिरने से सुपरवाइजर और दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के परिजनों ने चीनी मिल पर हंगामा कर दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बरकतपुर में उत्तम शुगर चीनी मिल का कारखाना है। शुक्रवार सुबह ईटीपी प्लांट की सफाई करने के लिए मजदूरों को उतारा गया था। प्लांट के टैंक में गिरने से गांव तीसोत्र के कपिल देव (40), गांव कबूलपुर के मुनेश्वर (45) और गांव लालपुर के सौपाल (49) की मौत हो गई। मुनेश्वर इनका सुपरवाइजर था। सूचना पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं लोगों ने पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग की।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में डेढ़ माह से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। 3600 रुपये नहीं देने पर फास्टफूड विक्रेता ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने 15 अप्रैल की रात […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नोएडा। यहां सेक्टर-62 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में शनिवार को आयोजित सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा छात्रों और अभिभावकों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई। सुबह से परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन तकनीकी खामी के चलते परीक्षा शुरू […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता कौशांबी। कौशांबी के महेवाघाट इलाके के अलवारा गांव में एक महिला, जिसकी ‘हत्या’ के आरोप में उसका पति सलाखों के पीछे दिन काट रहा था,वह न केवल जिंदा मिली बल्कि हरियाणा में अपने मौसेरे भाई (प्रेमी) के साथ सुरक्षित रह रही थी। जानकारी के अनुसार अलवारा गांव […]