झांसी के सरकारी मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू में लगी आग में गई दस मासूमों की जान 

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

झांसी। यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) वार्ड में माचिस की एक तीली ने भारी तबाही मचाई। इस आग में कम से कम दस बच्चों की जान चली गई,जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि अस्पताल के बाहर बच्चों के परिजन बेसुध होकर रो रहे थे और उन्हें अपने बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही थी।

आग के कारणों को लेकर अस्पताल प्रशासन की तरफ से शॉर्ट सर्किट का हवाला दिया गया है, लेकिन एक प्रत्यक्षदर्शी ने इस पर सवाल उठाया है। गोविंद दास, जो हादसे के समय अपने पोते के साथ अस्पताल में थे, ने बताया कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से नहीं हुआ, बल्कि ऑक्सीजन सिलेंडर के पाइप को जोड़ने के लिए एक नर्स ने माचिस की तीली जलाई थी। गोविंद दास ने कहा जैसे ही तीली जली, पूरी वार्ड में आग लग गई। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने गले में लपेटे कपड़े से तीन से चार बच्चों को तुरंत बाहर निकाला और बाकी की मदद से कुछ और बच्चों को भी बचाया।

हादसे के बाद अस्पताल के बाहर बच्चों के माता-पिता और रिश्तेदार अपने खोए हुए बच्चों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए संघर्ष करते दिखाई दिए। एक महिला ने बताया मेरा बच्चा दस दिन का था। जब आग लगी, मैं बाहर सो रही थी, बच्चा अंदर था। सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि मैं अंदर नहीं जा पाई। अब 10 घंटे हो गए, मुझे कोई खबर नहीं मिल रही। एक अन्य महिला, जो हाल ही में मां बनी थी, ने कहा हाय मेरा बच्चा, एक बार उसका चेहरा ही दिखा दीजिए! यह कहते हुए वह बेहोश हो गईं, और उनके पति उन्हें संभालने लगे। बताया गया कि महिला की हालत अभी भी गंभीर है।हादसे में मारे गए बच्चों और उनके परिवारों के लिए यह समय बहुत ही कठिन और अविश्वसनीय है। एक बच्चे की ताई ने कहा मैं बच्चे की बड़ी मां हूं, 8 दिन पहले मेरा बच्चा पैदा हुआ था। अब हमें उसका कुछ नहीं पता। उसकी मां भी अस्पताल में भर्ती है। कोई भी हमें कुछ नहीं बता रहा। अस्पताल प्रशासन ने फिलहाल इस घटना की जांच शुरू कर दी है, लेकिन यह घटना अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a fire in the NICU jhansi news Jhansi's Government Medical College ten innocents lost their lives Ten innocents lost their lives in a fire in the NICU of Jhansi's Government Medical College uttar pradesh news

More Stories

उत्तरप्रदेश

उधार के 3600 रुपये के लिए महिला कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर शव फेंका नाले में   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में डेढ़ माह से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। 3600 रुपये नहीं देने पर फास्टफूड विक्रेता ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने 15 अप्रैल की रात […]

Read More
उत्तरप्रदेश

सीयूईटी परीक्षा रद्द : छात्रों ने केंद्र के बाहर धरना-प्रदर्शन कर एनटीए के खिलाफ जमकर करी नारेबाजी   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नोएडा। यहां सेक्टर-62 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में शनिवार को आयोजित सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा छात्रों और अभिभावकों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई। सुबह से परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन तकनीकी खामी के चलते परीक्षा शुरू […]

Read More
उत्तरप्रदेश

जिसकी हत्या के आरोप में पति को भेजा गया सलाखों के पीछे भेजा वह प्रेमी के साथ मिली सुरक्षित, साजिश के आरोपी पिता व भाई पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  कौशांबी। कौशांबी के महेवाघाट इलाके के अलवारा गांव में एक महिला, जिसकी ‘हत्या’ के आरोप में उसका पति सलाखों के पीछे दिन काट रहा था,वह न केवल जिंदा मिली बल्कि हरियाणा में अपने मौसेरे भाई (प्रेमी) के साथ सुरक्षित रह रही थी। जानकारी के अनुसार अलवारा गांव […]

Read More