गौला नदी गेट में मिला एक युवक का शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज शुरू की जांच 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

लालकुआं। गौला नदी गेट में एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ के देवरामपुर गेट के निकट पुलिस 112 सहायता सेवा को सूचना मिली कि नदी में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार व्यक्ति की पहचान पहचान सूरज सिंह (42 वर्ष) पुत्र हीरा सिंह निवासी नारायण पुरम टैम्पो चालक के रूप में हुई है। उसके दो बच्चे हैं और वह एकमात्र अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाला था। सूरज के परिवार द्वारा 6 सितम्बर की शाम को चौकी में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि सूरज सिंह सुबह से घर नहीं पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की और रात 9:30 से 10 बजे के बीच देवरामपुर गेट के निकट उसके शव को देखा गया। पुलिस ने अचेत अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
पुलिस जांच के दौरान मृतक के शव के पास नमकीन, गिलास और शराब बरामद हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और आगे की जांच जारी है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Gaula River Gate lalkuan news the body of a young man was found The body of a young man was found at the Gaula river gate the police sent the body for postmortem and started the investigation uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज गौला नदी गेट पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम को मिला युवक का शव लालकुआं न्यूज शुरू की जांच

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More