शरीर की स्थिति नाड़ी से व समाज की स्थिति नारी से पता चलती है – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
मां जगदंबा के पूजन व दर्शनार्थ लगातार हरि कृपा आश्रम चित्रकूट पहुंच रहें महाराज श्री के अनेकानेक भक्त
 
रामनगर।  प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन की ही महिमा है कि वह अपने लिए, समाज के लिए, व परमात्मा के लिए उपयोगी हो सकता है। त्याग पूर्वक शांत होकर अपने लिए, उदारता पूर्वक सेवा करके समाज के लिए, आत्मीयता पूर्वक प्रेम करके परमात्मा के लिए उपयोगी होता है।शांत, उदार, प्रेमी भक्त हो जाना यह मानव जीवन की ही महिमा है। जो शांत होगा वह उदार तथा जो उदार होगा वह भक्त होगा। ऐसे जीवन ही पूर्ण जीवन है व ब्रह्मा का साक्षात्कार भी यही है। त्याग संसार का नहीं अपितु ममता, अहंकार, अधिकार, लोलुपता, आसक्ति आदि का करना है। 
 
अपने दिव्य व ओजस्वी प्रवचनों में उन्होंने कहा कि आग्रह, दुराग्रह, संग्रह, परिग्रह, निग्रह इन पांचों ग्रहों के रहते प्रभु का अनुग्रह नहीं मिलता। इन पांचों से स्वयं विचार पूर्वक मुक्त हो सकते हैं। अन्य साधन से नहीं। दूसरों के कर्तव्य पालन की चिंता ना करके अपना कर्तव्य पालन करें।दूसरों के बारे में सोचना है तो सर्वहितकारी चिंतन करें। किसी के भी जीवन में अशांति, वेदना, दुख, कलेश ना रहे। दूसरों के दोषों का चिंतन तो कदापि ना करें। निष्कामता के ऐश्वर्या से, निर्विकारता के सौंदर्य से व आत्मीयता के माधुर्य से जिनका जीवन भरा है उनसे अधिक ऐश्वर्यावान, सौंदर्यवान व माधुर्यवान और कौन होगा ? 
 
उन्होंने कहा कि दूसरों को नुकसान पहुंचाने वाले का अपना ही नुकसान होता है यदि दूसरा हमें नुकसान पहुंचाए तो हम बचाव की स्थिति अपनाएं। अक्रामक दृष्टि ना होने दें। क्षमाशील बने, क्षमा कायरो का नहीं अपितु वीरों का आभूषण है। मानव पर जगत व जगतपति दोनों का अधिकार है। लेकिन मानव का इन पर अधिकार मानना अज्ञानता है। जगत की चिंता करें जगतपति। जगत को सुधारने की चिंता यदि हम करें तो जगत सुधरेगा या नहीं पर हम जरूर बिगड़ जाएंगे।  समाज सुधारक नहीं, समाज सेवक बनने का प्रयास करें। गंगा, गाय, गीता, गायत्री, गोविंद ये पांच भारतीय संस्कृति की महान धरोहर है। अन्य देशों के विचारकों ने भी इसको स्वीकार किया है, और वह उसे अपनाने का प्रयास कर रहे हैं। परंतु हम भारतवासी सहज में प्राप्त इन सभी का महत्त्व न समझकर इनके लाभ से वंचित रह रहे हैं। यदि हम इन पांचों में से किसी एक की भी शरण ले लें तो मानव का कल्याण सुनिश्चित है। 
 
उन्होंने कहा कि वर्तमान में समाज में निरंतर नैतिकता, राष्ट्रीयता व चरित्र का हो रहा ह्रास अत्यधिक चिंता का विषय है। थोड़ा विचार करके देखें कि इस राष्ट्र के विकास में इसकी आजादी को बरकरार रखने में, शांति का साम्राज्य स्थापित करने में आपका क्या योगदान है ? समय रहते जागरूक होने की आवश्यकता है अन्यथा बाद में पश्चाताप के अलावा कुछ शेष नहीं रह जाएगा। वर्तमान में देश की जो दशा दिखाई दे रही है वह बहुत ही चिंताजनक है। कहा कि देश को तोड़ने व बांटने की जो घृणित व कुत्सित साजिश की जा रही है। उन्हें सफल नहीं होने देना है।राष्ट्र में सभीको सभी प्रकार के मतभेदों व संकीर्णताओ को त्यागकर आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बनाए रखना है। देश की अमूल्य व महान संस्कृति के महत्व को समझे व उसे जीवन में अपनाएं। पाश्चात्य सभ्यता का अंधानुकरण त्यागें। शांति को जीवन में प्रमुखता से स्थान दें। उठो, जागो व अपने लक्ष्य की ओर बिना रुके तब तक चलते रहो जब तक तुम्हें तुम्हारा लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए। शास्त्रों का भी यही उद्घोष है, मार्ग में आने वाली परीक्षाओं, बाधाओं व कठिनाइयों से बिना घबराए प्रभु स्मरण करते हुए चलते रहो। 
 
तीर्थस्थलों, उपासना स्थलों, प्राकृतिक रमणीय स्थलों, हिमालय इत्यादि में शांति मिलती है। लेकिन उस शांति को बरकरार रखना या ना रखना हमारे ऊपर निर्भर करता है। परमात्मा का स्मरण मात्र मुख से नहीं साथ ही हृदय से यदि हो तो विशेष लाभदायक होता है। धर्म से, गुरु या किसी संत से अथवा परमात्मा से यदि आप जुड़े हैं तो आपका और भी अधिक उत्तरदायित्व हो जाता है कि आपके आचरण,स्वभाव, खानपान,वाणी, संगति आदि और भी श्रेष्ठ हो।
 
महाराज श्री ने अपने दिव्य व ओजस्वी प्रवचनों से सभी हरि भक्तों को मंत्र मुग्ध व भाव विभोर कर दिया। सारा वातावरण भक्तिमय हो उठा तथा ” श्री गुरु महाराज” “कामां के कन्हैया” व “लाठी वाले भैय्या” की जय जय कार से गूंज उठा।
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: ramnagar news Religious News Shri Hari Kripa Ashram Ramnagar Swami Hari Chaitanya Puri Maharaj The condition of the body is known from the pulse and the condition of the society is known from the woman - Shri Hari Chaitanya Mahaprabhu uttarakhand news Virat Navratri Festival Chitrakoot Ramnagar उत्तराखण्ड न्यूज धार्मिक समाचार रामनगर न्यूज विराट नवारात्र महोत्सव चित्रकूट रामनगर श्री हरि कृपा आश्रम रामनगर स्वामी हरि चैतन्य पुरी महाराज

More Stories

शिक्षा-आध्यात्म

कैंची धाम के स्थापना दिवस :  बाबा नीब करौरी के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल/भवाली। प्रसिद्ध कैंची धाम के स्थापना दिवस पर सोमवार (आज) तड़के कपाट खुलने के साथ ही देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए कतारों में लग गए।सुबह छह बजे तक 10 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके है, वहीं अभी […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

चार दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन के बाद श्री हरि चैतन्य महाप्रभु को हज़ारों भक्तों ने दी अश्रुपूरीत विदाई 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    गढीनेगी। चार दिवसीय शौर्य सम्मान समारोह एंव विराट धर्म सम्मेलन धूमधाम से सम्पन्न होने के बाद आज प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी को श्री हरि कृपा धाम आश्रम गढीनेगी से हज़ारों भक्तों ने बहुत भावपूर्ण अश्रुपूरित विदाई दी। […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

चार दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन के चौथे दिवस उमड़ा अपार जन सैलाब 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -चार दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन के चौथे दिवस उमड़ा अपार जन सैलाब  A huge crowd gathered on the fourth day of the four-day grand religious conference, Udham Singh Nagar News, Gadinegi News, grand religious conference, Shri Hari Kripa Peethadhishwar and world famous saint Swami Hari Chaitanya Puri Ji Maharaj, 67th Shri Hari Prakatyotsav […]

Read More