मगरमच्छ का शिकार हुए बालक का शव तीसरे दिन अमरिया क्षेत्र के पोंटा डैम में फंसा मिला, यूपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

खटीमा। देवहा नदी में गई भैंस को बाहर निकालते समय मगरमच्छ का शिकार हुए बालक का शव तीसरे दिन मंगलवार को यूपी के अमरिया क्षेत्र के पोंटा डैम में फंसा मिला। यूपी पुलिस शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पीलीभीत में पोस्टमार्टम कराया।


बताते चलें कि रविवार की शाम को यूपी सीमा से सटे गांव मेहरबान नगर निवासी मीना देवी पत्नी स्व. शोभा प्रसाद का 13 वर्षीय पुत्र वीर सिंह देवहा नदी किनारे भैंस चरा रहा था। इस बीच भैंस नदी में चली गई। भैंस को पानी से निकालने के लिए बालक भी नदी में घुस गया। इस दौरान मगरमच्छ ने उसे पाने के भीतर खींच लिया। जानकारी होने पर कुछ युवा ग्रामीण बालक को बचाने के लिए रस्सी और जाल लेकर नदी में कूद गए। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने जाल, रस्सी की मदद से मगरमच्छ को नदी से बाहर निकाला। ग्रामीणों का कहना था कि मगरमच्छ बालक को जिंदा निगल गया है। लाठी डंडों के वार से मगरमच्छ घायल हो गया। घटना की सूचना पर वन विभाग और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के चंगुल से मगरमच्छ को छुड़ाया।

यह भी पढ़ें 👉  अफसरशाही में बड़ा फेरबदल : कई अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण 

लेकिन ग्रामीण मगरमच्छ के पेट से बालक को बाहर निकालने की मांग पर अड़े रहे। इस पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने पशु चिकित्सक की देखरेख में मगरमच्छ के पेट का एक्सरे कराया। एक्सरे में मगरमच्छ के पेट में कुछ नहीं दिखाई दिया। सोमवार को वन विभाग की टीम घायल मगरमच्छ को इलाज के लिए पंतनगर ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही मगरमच्छ की मौत हो गई। वन विभाग ने तराई पूर्वी वन क्षेत्र किशनपुर में मगरमच्छ का पोस्टमार्टम कराया। खटीमा रेंजर आरएस मनराल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मगरमच्छ के पेट में बालक का कोई अंग नहीं मिला। मंगलवार को परिजन व ग्रामीण देवहा नदी में बालक की खोजबीन में जुटे थे। इसी बीच ग्रामीणों को डूनी डैम से आगे यूपी के अमरिया क्षेत्र के धुंधरी गांव के पास पोंटा डैम में बालक का शव फंसा दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने यूपी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बालक के शव को पोटा डैम से बाहर निकाला। जहां परिजनों ने शव की शिनाख्त वीर सिंह के रूप में की। यूपी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट बताया कि देवहा नदी में मगरमच्छ की ओर से पानी में खींचे गए बालक वीर सिंह का शव यूपी के पोंटा डैम से बरामद हो गया है। जिसका पीलीभीत जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। एसडीएम बिष्ट ने बताया कि बालक का एक पैर और एक हाथ मगरमच्छ ने खाया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Khatima news The dead body of a crocodile victim was found trapped in Paonta Dam of Amaria area on the third day UP Police took the dead body in possession and got the post-mortem done US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल 22 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  सितारगंज। यहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए 22 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज के लौका गांव निवासी अनुज कंबोज (22) पुत्र जगतार सिंह […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्यार, गोली और मौत: दो जिंदगियां खत्म, इलाके में सनसनी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां विकासनगर कोतवाली क्षेत्र स्थित कल्याणपुर में बुधवार (आज) एक युवक ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद तमंचे से खुद को भी गोली मार ली।   पुलिस के अनुसार, चकराता निवासी कमलेश कल्याणपुर पहुंचा, जहां त्यूणी निवासी संगीता अपने दो बच्चों के साथ किराए […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर शाम पानी के टैंक की शटरिंग खोलने के दौरान मां और दो बेटों की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में मंगलवार देर शाम पानी के टैंक की शटरिंग खोलने के दौरान मां और दो बेटों की मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार, गौलापार के मानपुर गांव निवासी परिवार ने घर के पास पानी का टैंक बनवाया था। मंगलवार शाम करीब सात […]

Read More