बिना केन्द्र सरकार की सहायता के राज्य का विकास नहीं हो सकता इसलिए प्रदेश में भी भाजपा की सरकार आवश्यक है – विजय बहुगुणा

ख़बर शेयर करें -




खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी।
केन्द्र से टकराव और आरोप-प्रत्यारोप के बाद यदि कोई मुख्यमंत्री बनेगा तो उससे प्रदेश का विकास नहीं होगा, इसलिए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी आवश्यक है यह बात भाजपा के स्टार प्रचारक और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने हल्द्वानी में प्रेस वार्ता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बिना केन्द्र सरकार की सहायता के राज्य का विकास नहीं हो सकता इसलिए केन्द्र से तालमेल होना जरूरी है और शौभाग्य की बात है केन्द्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखण्ड के साथ विशेष लगाव भी रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 16 सितंबर से शुरू होगा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान एवं जनकल्याण कार्यक्रम: महेंद्र भट्ट 


इस दौरान बहुगुणा ने पूर्व सीएम और लालकुआं से कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश रावत पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि हरीश रावत के लिए लालकुआं राजनीतिक रूप से मौत का कुआं साबित होगा। विजय बहुगुणा ने कहा कि हरीश रावत एक साथ दो जगह से हार कर न जाने कहां-कहां से खिसक खिसक कर यहां आए हैं और यहां उनकी राजनीतिक रूप से अंतिम हार होगी। वार्ता के दौरान बहुगुणा ने प्रदेश के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री एवं विकास पुरुष एनडी तिवारी को भी याद करते हुए कहा कि हम तिवारी जी के हमेशा आभारी रहेंगे कि उन्होंने इस प्रदेश की नींव रखते हुए इमारत खड़ी की। उनके बाद अब हमें सोचना है कि हमारे इस राज्य इस क्षेत्र का विकास कैसे हो और भारतीय जनता पार्टी विकास की भावना की तड़प के साथ हमेशा इस हेतु सजक रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही हमारा संकल्प पत्र तैयार हो जाएगा जिसमें बैंक गारंटी की तरह ही प्रदेश के विकास हेतु केंद्र सरकार की गारंटी होगी। बात ही बात में बहुगुणा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की भी तारीफ करते नहीं चूके और कहा कि मात्र कुछ माह में जो युवा मुख्यमंत्री ने कर दिखया उससे साबित होता है कि भाजपा ही प्रदेश के विकास में बेहतर सोच रखती है और फिर से भाजपा की ही सरकार प्रदेश में बनेगी। इसके अलावा भाजपा के बागी हुए उम्मीदवारों से अपील करते हुए बहुगुणा ने कहा कि वह अपना नामांकन वापस ले लें नहीं तो भाजपा सभी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने से भी नहीं चूकेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामला : अधिवक्ता की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद रामलीला मैदान में कथित शुद्धिकरण किए जानेके मामले में पुलिस ने पहली एफआईआर दर्ज की है। अधिवक्ता अंजू की शिकायत पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 196 व 299 और एससी/एसटी एक्ट की […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में 16 सितंबर से शुरू होगा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान एवं जनकल्याण कार्यक्रम: महेंद्र भट्ट 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। यहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से प्रदेशभर में सेवा […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता से मारपीट मामले में आरोपी भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    बाजपुर। लेवड़ा नदी पुल के पास लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता के साथ मारपीट के मामले में विभाग के इंजीनियरों के विरोध प्रदर्शन के बाद एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर बाजपुर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ […]

Read More