आपराधिक मामलों में लापरवाही पर डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों के निलंबित व उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून।राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ ने सख्त रुख अपनाया है। हाल ही में सामने आए गंभीर आपराधिक मामलों में लापरवाही बरतने पर कई पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया गया है और उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।

ऋषिकेश में एक महिला की गोली मारकर हत्या के मामले में लापरवाही पाए जाने पर एम्स चौकी प्रभारी एसआई साहिल वशिष्ट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं देहरादून में युवती के जघन्य हत्याकांड में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर खुड़बुड़ा चौकी प्रभारी एसआई प्रद्युम्न नेगी को भी सस्पेंड किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर : 31 सदस्यों ने किया रक्तदान  

महिलाओं के खिलाफ अपराधों की संवेदनशीलता को देखते हुए ऋषिकेश व देहरादून दोनों प्रकरणों की जांच एसपी क्राइम विशाखा अशोक भदाणे को सौंपी गई है। डीजीपी दीपम सेठ ने अन्य पुलिस कर्मियों की भूमिका की भी 7 दिन के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को सौंपने के निर्देश दिए हैं।

3 फरवरी को डीजीपी दीपम सेठ ने अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर हाई लेवल समीक्षा बैठक की। बैठक में स्पष्ट किया गया कि गंभीर अपराधों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

हरिद्वार के भगवानपुर थानाक्षेत्र के बिनारसी गांव में रविदास जयंती के दौरान दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष और फायरिंग मामले में गंभीर लापरवाही पर चुड़ियाला हल्का प्रभारी एसआई सूरत शर्मा को निलंबित किया गया है। इस मामले की जांच एसपी क्राइम हरिद्वार जितेंद्र मेहरा को सौंपी गई है।

उधम सिंह नगर के काशीपुर में किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में भूमि विवाद से जुड़े आरोपों को देखते हुए डीजीपी ने भूमिधोखाधड़ी मामलों में अनिवार्य रूप से सीओ स्तर पर समयबद्ध और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। ऐसे मामलों की नियमित मॉनिटरिंग पुलिस मुख्यालय द्वारा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

देहरादून में युवती की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए एसएसपी अजय सिंह ने एसपी सिटी के पर्यवेक्षण में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। विवेचना कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक को सौंपी गई है। SIT वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन, CCTV फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर जल्द आरोप पत्र दाखिल कर फास्ट ट्रैक ट्रायल सुनिश्चित करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dehradun News: DGP takes strict action against negligence in criminal cases orders suspension of police officers and a high-level investigation. उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज The DGP has ordered the suspension of police officers and a high-level inquiry into negligence in criminal cases. Uttarakhand News आपराधिक मामलों में लापरवाही पर डीजीपी सख्त पुलिस अधिकारियों के निलंबित के साथ ही उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More