पिता अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दो साल से कर रहा था दुष्कर्म, स्कूल प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता को भेजा जेल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुड़की। भगवानपुर क्षेत्र में एक पिता द्वारा अपनी ही नाबालिग बेटी से दो साल से दुष्कर्म किया जा रहा था। अब स्कूल की प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो के तहत केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के जिला रोहतास के थाना नटवार क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति जो एक फैक्टरी में टेक्नीशियन का काम करता है, अपने परिवार के साथ भगवानपुर के एक गांव में किराए पर रहता है। उसकी बेटी क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि पिता दो साल से नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करता आ रहा था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। पिता की हरकतों से परेशान होकर मंगलवार को छात्रा ने अपने स्कूल के प्रधानाचार्य और मां को मामले की जानकारी दी। तो प्रधानाचार्य और मां छात्रा को लेकर भगवानपुर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। साथ ही प्रधानाचार्य की ओर से छात्रा के पिता के खिलाफ तहरीर दी गई। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छात्रा के पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को भगवानपुर क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल कराने के बाद छात्रा के पोक्सो कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। साथ ही छात्रा के कपड़ों को फॉरेंसिक जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news on the complaint of the school principal rurki news The father was raping his own minor daughter for two years the police sent the accused father to jail Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More