हाईकोर्ट  ने आरोपी नेता को तीन दिनों के भीतर पीड़िता से मुलाकात कर समाधान निकालने की दी सलाह 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नैनीताल। उच्च न्यायालय ने आरोपी नेता की याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे पीड़िता से मिलकर शादी के विवाद को सुलझाने की सलाह दी है। न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने मौखिक टिप्पणी करते हुए आरोपी को तीन दिनों के भीतर पीड़िता से मुलाकात कर समाधान निकालने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 27 मार्च को तय की गई है।

सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान आरोपी की ओर से दर्ज मुकदमे को निरस्त करने की मांग की गई थी। हालांकि, अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए इस पर तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया और दोनों पक्षों को आपसी बातचीत के जरिए समाधान निकालने का सुझाव दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

मामला अल्मोड़ा जिले के भतरौंजखान थाना क्षेत्र का है, जहां एक महिला ने एक स्थानीय नेता पर करीब नौ वर्षों तक शादी का झांसा देकर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जालसाजी, ठगी और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

महिला, जो एक सरकारी कर्मचारी है, ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी उसे नौ साल पहले चितई गोल्ज्यू मंदिर ले गया था, जहां विवाह की रस्में निभाने का वादा किया गया, लेकिन शादी नहीं हुई। इसके बाद आरोपी लगातार बहाने बनाकर विवाह टालता रहा।महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ विभिन्न स्थानों की यात्राएं कीं, उसके परिवार के साथ रहा और उसके सरकारी पद का लाभ उठाते हुए उससे गाड़ी, कपड़े, किराया और अन्य खर्चों के नाम पर लाखों रुपये भी लिए।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

महिला के अनुसार, जब उसने विवाह को कानूनी रूप देने की बात कही, तो आरोपी और उसके परिवार ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद उसे धमकाया और कहा गया कि वह जो करना चाहती है, कर ले।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

आखिरकार, पीड़िता ने 9 मार्च 2026 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी अब किसी अन्य महिला से शादी करने जा रहा है और इस संबंध में उसे सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली। फिलहाल अदालत ने दोनों पक्षों को बातचीत के जरिए समाधान निकालने का मौका दिया है, जबकि मामले की सुनवाई आगे जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: High Court advice to the accused leader High court news nainital news The High Court advised the accused leader to meet the victim within three days and find a solution to meet the victim within three days and find a solution uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज तीन दिनों के भीतर पीड़िता से मुलाकात कर निकाले समाधान नैनीताल न्यूज हाईकोर्ट की आरोपी नेता को सलाह हाईकोर्ट न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More