पत्नी के साथ गंगनगर में कूदकर आत्महत्या करने वाला पत्नी की तेरहवीं में पहुंचा घर  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। करीब एक महीने पहले जिस व्यक्ति के अपनी पत्नी के साथ गंगनगर में कूदकर आत्महत्या करने की चर्चा थी, वो पत्नी की तेरहवीं के अगले दिन सकुशल अपने घर पहुंच गया। उसके बाद मायके वालों को शक हुआ तो अब आरोपी पति के खिलाफ थाना पिरान कलियर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार झिड़ियान ग्रंट मानुबांस निवासी दंपति प्रदीप और रत्ना द्वारा विगत 28 अप्रैल को पिरान कलियर में गंगनहर में कूदने की बात सामने आई थी। बताया गया था कि बाइक और बच्चे को किनारे खड़ा कर दंपति नहर में कूद गया था और पानी के तेज बहाव में दोनों लापता हो गये थे। एक राहगीर की सूचना पर पुलिस पहुंची तो मामले का पता चला था। बच्चे से पूछताछ करने के बाद जल पुलिस ने गंगनगर में दोनों की तलाश शुरू की, लेकिन कई दिनों की तलाश के बाद भी शव नहीं मिलने पर तलाश बंद कर दी गई थी। परिजनों ने भी दोनों को मृत मान लिया था। 4 मई को रत्ना का शव आसफनगर झाल में फंसा हुआ मिलने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 11 मई को परिजनों ने रतना की तेरहवीं की। तेरहवीं करने के अगले दिन ही प्रदीप फिल्मी स्टाइल में सकुशल घर लौट आया। इसके बाद रत्ना के मायके वालों को प्रदीप पर कुछ शक हुआ और शक के आधार पर ही रत्ना के मायके वालों ने प्रदीप के खिलाफ पिरान कलियर थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि दीपक ने षड्यंत्र के तहत रत्ना की सुनसान जगह पर ले जाकर उसकी हत्या की है। पुलिस ने रत्ना के भाई की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More