गढीनेगी। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के पावन अवसर पर श्री हरि कृपा धाम आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि महापुरुषों, संतों, गुरुओं व अवतारों की जयंती मनाना तभी पूर्णरूपेण सार्थक है जब उनसे प्राप्त शिक्षाओं, प्रेरणाओं व उपदेशों को अपने जीवन में उतारकर कल्याण पथ पर अग्रसर हो सकें। महापुरुष, शास्त्र, अवतार व परमात्मा श्रीकृष्ण मात्र मक्खन या चित चोर ही नहीं ‘अनेक जन्मार्जित पाप चोरम’ अनेक जन्मों के अर्जित पापों को चुरा लेते हैं जैसे ही जीव शरणागत होता है।
महाराज श्री ने कहा कि जैसे श्रीराम कहते हैं ‘सन्मुख होइ जीव मोहे जबहि, जन्म कोटि अघ नासहीं तबही’ उन्होंने माखन चोरी, चीर हरण, अनेक रानी-पटरानी होते हुए भी योगीराज होने इत्यादि के सूक्ष्म रहस्य समझाकर लोगों द्वारा की जाने वाली शंका का पूर्ण विज्ञान सम्मत समाधान किया।श्रीमद्भागवत गर्गसंहिता व महाभारत में से अनेक प्रसंग श्रीकृष्ण लीला के सुनाकर भक्तों को भाव विभोर व मंत्रमुग्ध करा दिया। अन्य भक्ति गीत नित्य महाराज जी ने प्रेम से गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। भाव विभोर होकर लोग नृत्य करने लगे। इस बार भी विश्व नायक जन-जन के आराध्य भगवान श्री कृष्ण का पावन प्राकट्योत्सव श्री महाराज जी के संरक्षण, सानिध्य व अध्यक्षता में बहुत ही श्रद्धा पूर्वक उत्साह और प्रेम के साथ मनाया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने संस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। श्री हरेश्वर महादेव का इस अवसर पर महाअभिषेक भी किया गया।
पर्यावरण के प्रति जागरूकता स्थान स्थान पर सदैव से महाराज जी पैदा करते रहे हैं। आश्रम में महाराज जी ने स्वयं भी अपने कर कमलों से वृक्ष लगाए और देश भर से महाराज जी के भक्त व शिष्यों ने भी वृक्षारोपण किया। प्रातः काल से ही श्री हरि कृपा धाम आश्रम गढीनेगी काशीपुर उत्तराखंड में परम पूज्य श्री महाराज जी के दर्शनों व दिव्य अमृत वचनों को सुनने के लिए दिनभर हज़ारों भक्तों का ताँता लगा रहा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में हज़ारों भक्तों के साथ-साथ अनेक पूर्व मंत्री, सांसद, अनेक विधायक, भाजपा व कांग्रेस के अनेक राजनेता, अनेक अधिकारी व क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। नैनीताल सांसद व पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख अनेक ग्राम प्रधान व हरियाणा के मंत्री चौधरी औरंगज़ेब भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता गढीनेगी। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने यहाँ श्री हरिकृपा धाम आश्रम में भक्तो को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी अपने महापुरुषों, तीर्थों, शास्त्रों व परमात्मा के विभिन्न अवतारों से प्राप्त होने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां पीलीकोठी में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि दुख, अशांति, कलेह-क्लेश, उलझन शोक भय, आदि से लाख प्रयास करके भी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता श्री हरेश्वर महादेव व श्री दिव्येश्वर महादेव की सजाई गई दिव्य झांकी रामनगर। श्री हरि कृपा आश्रम चित्रकूट रामनगर में स्थित श्री दिव्येश्वर महादेव व श्री हरि कृपा धाम आश्रम गढीनेगी में स्थित श्री हरेश्वर महादेव की आज भव्य व दिव्य […]