संकुचित मानसिकता के भाजपाई आज उनके बाहरी होने का प्रचार कर रहे हैं, जबकि उन्होंने अपने 55 वर्ष के राजनीति जीवन में कभी भी किसी के जन्म स्थान और पार्टी के संदर्भ में नहीं पूछा -हरीश रावत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। उत्तराखंड की राजनीती में दमखम भरने वाले कांग्रेस चुनाव कैम्पेनिंग कमेटी के प्रमुख, पूर्व मुख्यमंत्री तथा लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश रावत ने लालकुआं क्षेत्र में अपने चुनाव कार्यालय का उदघाटन के पश्चात प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के नेता संकुचित मानसिकता के हैं। लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी तमाम लंबित समस्याओं का समाधान शीघ्र कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के 6 महीने के अंदर लालकुआं में बाईपास का निर्माण कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

हरीश रावत ने भारतीय जनता पार्टी पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि वे लोग संकीर्ण मानसिकता के दायरे से अब तक ऊपर नहीं उठे हैं और तरह-तरह के भ्रामक प्रचार  कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग आज उनके बाहरी होने का प्रचार कर रहे हैं जबकि उन्होंने अपने 55 वर्ष के राजनीति जीवन में कभी भी किसी के जन्म स्थान और पार्टी के संदर्भ में नहीं पूछा। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार स्वरोजगार दिला कर उत्तराखंड से पलायन को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाएगा। फसलों पर आने वाले संकट को देखते हुए तीन प्रकार की कार्य योजना में काम किया जाएगा। जिसमें राज्य फसल बीमा योजना लागू करने के अलावा जंगली जानवरों की रोकथाम के लिए आवश्यक उपाय तथा आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान को देखते हुए जगह-जगह पशु आवास केंद्र बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

कहा कि पशु आवास केंद्र की व्यवस्थाओं के संचालन के लिए लोगों को आमंत्रित किया जाएगा और उन्हें उचित प्रोत्साहन राशि दी जाएगी तथा पशु आवास केंद्र सरकार की ओर से बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आईएसबीटी, अंतर्राष्ट्रीय चिड़ियाघर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गोला के तटवर्ती क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं का निदान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने गोला खनन से जुड़े व्यवसायी डंपर स्वामियों के संदर्भ में कहा कि इस पर एक कमेटी का गठन कर  अध्ययन कराया जाएगा और उनके होने वाले नुकसान की भरपाई की जाएगी। हरीश रावत ने भाजपा को चुनौती दी कि पांच साल में लालकुआं में इस कदर विकास कर देंगे कि लोग लालकुआं को उनके कर्म स्थान के रूप में जानेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news lalkuan news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More