देहरादून। उत्तराखंड पंचायत चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उम्मीदवारों द्वारा पूरी ताकत झोंकने के साथ ही आज प्रथम चरण के लिए प्रचार का शोर थम चुका है। वहीं प्रथम चरण को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर डीजीपी दीपम सेठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के दोनों मंडल और सभी जिला प्रभारियों के साथ समीक्षा की।
बैठक में कानून व्यवस्था एवं निर्वाचन के पुलिस नोडल अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक नीलेश आनन्द भरणे ने पंचायत चुनाव के प्रथम चरण की पुलिस तैयारियों और फोर्स की तैनाती से डीजीपी को अवगत कराया। इस दौरान पुलिस महानिदेशक ने फोर्स की तैनाती, बजट आवंटन जैसे तमाम मुद्दो को लेकर निर्देश जारी किए।
पुलिस महानिदेशक ने साफ किया कि आदर्श आचार संहिता का पालन करना सुनिश्चित किया जाए।साथ ही मौसम अपडेट पर सतत निगरानी रखते हुए यह तय किया जाए कि सभी पोलिंग पार्टियाँ समय से मतदान केंद्रों पर पहुँचें। इसके अलावा एसडीआरएफ को राज्य आपदाप्रबंधन प्राधिकरण से समन्वय कर संभावित आपदाओं से पूर्व चेतावनी हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी या मतदान में रुकावट डालने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]