भाजपा में शुरू हुआ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के इस्तीफे का दौर, मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी के बाद अब मंडी समिति अध्यक्ष मनोज शाह के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

भीमताल। उत्तराखंड के भीमताल में भाजपा का टिकट राम सिंह कैड़ा को दिए जाने से नाराज पार्टी के 300 कार्यकर्ताओं ने अपने नेता मनोज साह के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इन कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तो विश्वास जताया है लेकिन प्रदेश की चुनाव समिति को कठघरे में खड़ा किया है।


बताते चलें कि नैनीताल जिले के भीमताल में गुरुवार को पूर्व विधायक राम सिंह कैड़ा पर भाजपा ने विश्वास जताते हुए प्रदेश के जारी 59 विधानसभा टिकटों में से एक टिकट राम सिंह कैड़ा को भी दिया। जिसके बाद टिकट वितरण से नाराज भीमताल विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने आज भीमताल में एक बैठक की। बैठक में तय किया गया कि उन सभी लोगों को देश के प्रधानमंत्री पर तो पूर्ण विश्वास है लेकिन राज्य की चयन समिति, जिसके द्वारा गलत टिकट देकर पुराने कार्यकर्ताओं को नाराज किया गया है पर नहीं, लिहाजा सभी एकसाथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे है। इस्तीफा देने वाले लोगों में मौजूद मनोज साह ने कहा कि राज्य के कुछ नेताओं ने पार्टी को गाली देने वालों को भीमताल से टिकट दे दिया है, जिससे यहां के कार्यकर्ताओं की भावना को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि वो सभी लोग हारने वाले प्रत्याशी को वोट नहीं देते हुए अपने बीच से ही किसी जिताऊ प्रत्याशी को चुनाव लड़ाकर भाजपा को शसक्त बनाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 

इससे पूर्व नैनीताल विधानसभा में भी पार्टी द्वारा कांग्रेस से दल बदल कर भाजपा में आई सरिता आर्या को प्रत्याशी बनाये जाने पर मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी सहित कई सदस्य एवं पदाधिकारियों ने भी पार्टी से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी को मैदान में उतारने का निर्णय किया है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

नैनीताल जिले में एक दूसरे से सटी इन सीटों में एक के बाद एक बगावती तेवरों के साथ पुराने कार्यकर्ताओं का जाना भाजपा को महंगा साबित हो सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच खूनी वारदात में एक युवक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता  चमोली। यहां चमोली जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान […]

Read More