मस्ती को कूदा जवान और लाश बन आया बाहर। रिसोर्ट स्वामी ने पल्ला झाड़ बताया शराब पी के हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। भुजियाघाट में बलौट रिसोर्ट में स्विमिंग पूल पर नहाने के दौरान दिल्ली पुलिस के जवान की हुई मौत। चिकित्सकों ने सिर पर चोट लगने को बताया प्राथमिक कारण।

प्राप्त सूचना के अनुसार प्रेम नगर, गली नंबर चार चरखी दादरी हरियाणा निवासी सतपाल पुत्र दयानंद दिल्ली पुलिस में बतौर कांस्टेबल तैनात था। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस में ही तैनात अपने दोस्त सर्व सैनी और मनीष यादव के साथ नैनीताल घूमने आए था। लेकिन बारिश से मार्ग बंद होने के कारण उसने हल्द्वानी से 10 किमी आगे भुजियाघाट के समीप बलौट रिसोर्ट में कमरा बुक करा लिया। रिसोर्ट स्वामी विकास किरौला ने बताया कि तीनों दोस्तों ने शुक्रवार शाम शराब पी थी। इसके बाद तीनों ही रिसोर्ट के स्विमिंग पुल में नहाने चले गए। करीब 7.30 बजे अन्य पर्यटकों ने होटल कर्मचारियों को बुलाकर सतपाल के स्विमिंग पूल में बेसुध हो जाने की सूचना दी। आनन-फानन में उसे बृजलाल अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया। लेकिन बृजलाल अस्पताल द्वारा सतपाल को सुशीला तिवारी अस्पताल को रेफर कर दिया गया। जहां ले जाने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  एडवोकेट चंदन सिंह मेहता की दमदार पैरवी : पॉक्सो और मारपीट के आरोपों से भाई-बहन दोषमुक्त 

आता हुआ देवता लेकिन दुर्घटना हुई तो बहाना। यह कोई बड़ी बात नहीं। रिसॉर्ट में आये है तो जायज सी बात है मस्ती ही करेंगे, शराब पियेंगे और खुल कर धुंआ उड़ाएंगे, क्योंकि आम धारणा के अनुसार रिसॉर्ट में आता ही वहीं है जिसे इसकी छूट मिलें। रिसॉर्ट द्वारा लिया जाने वाला शुल्क इतना होता है कि जिसमें सामान्य ब्यक्ति तो एंट्री भी नहीं कर सकता। बहरहाल रिसॉर्ट की सुरक्षा ब्यवस्था क्या थी कि वह शराबियों को स्विमिंग पूल में जाते हुए देखने के बाद भी खामोशी से बैठे रहें। दुर्घटना का विषय भी सामने है, पर क्या इसकी जिम्मेदारी यह रिसॉर्ट के मालिक लेने को तैयार है। क्यों रात के साढ़े सात बजे शराब पिये हुए आगन्तुकों को स्विमिंग पूल पर जाने की इजाजत दी। 

यह भी पढ़ें 👉  “संस्कृत दिवस पर गूंजा देववाणी का गौरव, सनातन संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प”

चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार के अनुसार मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि जवान की मौत पूल में जंप मारने के दौरान सिर टकराने अथवा हार्ट अटैक आने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण अधिक स्पष्ट होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news The young man jumped into the fun and came out as a corpse. Resort owner said that he died after drinking alcohol Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

धमकी देने वालों की खैर नहीं ! सीएम धामी का दो टूक—उत्तराखंड में कानून सर्वोपरि 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में मदरसों को लेकर मौलाना के कथित विवादित बयान के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत रवाना होने से पहले हैलीपैड पर मीडिया से बातचीत में स्पष्ट शब्दों में कहा कि धमकी देने वालों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। […]

Read More
उत्तराखण्ड

आस्था, परंपरा व रोमांच का संगम : देवीधुरा में 8 मिनट तक गूंजी ऐतिहासिक बग्वाल, CM धामी भी बने साक्षी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    देवीधुरा। चम्पावत के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आयोजित इस प्रसिद्ध मेले में आस्था, परंपरा, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले में […]

Read More
उत्तराखण्ड

रक्षा बंधन पर बहन को लेने निकले भाई की नगर निगम के कूड़ा वाहन की टक्कर से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  काशीपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में रक्षा बंधन के दिन दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। युवक की मौत पर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल से शव उठाने से इनकार कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके […]

Read More