अज्ञान के अंधेरों से ज्ञान के उजालों की ओर बढ़ने का संदेश देता है यह दिवाली पर्व- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

दिवाली पर चाइनीज़ चीजों का करें बहिष्कार

भरतपुर। दीपावली पर्व के अवसर पर श्री हरि कृपा आश्रम कामां भरतपुर, राजस्थान में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने कहा कि बाह्य प्रकाश के साथ साथ ज्ञान के आलोक से अपने अंतर को भी अलौकिक करने की कोशिश करें तो बच जाएंगें ठोकरों से। बाह्य जगत में सूर्य चंद्रादि प्रकाश करते हैं लेकिन अंतर जीवन में संतवाणी प्रकाश करती है। दीपावली के अवसर पर घर की सफाई के साथ-साथ विकारों, विकृतियों, बुराइयों को दूर करके घट की सफाई करें तो सुख शांति के अधिकारी बनेंगे। 

महाराज श्री ने कहा कि कुमति को त्याग कर सुमति के पथ का अनुसरण करें। जहां सुमति होती है वहां सुख संपत्ति आती है, जहां कुमति होती है वहां विपत्तियां मंडराने लगती हैं। जब मित्र शत्रु तथा शत्रु मित्रवत लगने लगे तो समझो कुमति उजागर हो रही है। जो हमारे विनाश का कारण बनेगी। सद्गुरु से प्राप्त प्रभु नाम जप कर व कल्याणमय मार्ग पर चलने से व्यक्ति अवश्य ही भवसागर से पार उतर सकता है। दृढ़ विश्वास पूर्वक परमात्मा का नाम, जप भव रोगों की अचूक औषधि है। दीपावली में मात्र लक्ष्मी की पूजा ही नहीं साथ ही बुद्धि व विद्या के विधाता गणेश की तथा लक्ष्मी पति नारायण श्री हरि की भी उपासना करें। परमात्मा से विमुख होकर भी धन, ऐश्वर्या, पद, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त कर सकते हैं परंतु वह हमारे सुख का नहीं दुख का कारण बनेंगे। विषय सुख प्रारंभ में अमृतुल्य चाहे लगे परंतु परिणाम में विष ही छोड़ जाते हैं। मानव शरीर पाकर प्रभु को छोड़कर मात्र विषयों में मन को लगाना हीरो को छोड़कर कांच के टुकड़े बटोरने जैसी अबोध बालक की सी क्रिया है। परमात्मा की शरण में ही सच्चा सुख व आनंद प्राप्त हो सकता है। 

उन्होंने भक्तों को संबोधित करते हुए व  समस्त देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि दीपावली के इस पावन पर्व पर चायनीस उत्पादों का बहिष्कार करें। अपने समाज के ही भाई बहनों के द्वारा निर्मित स्वदेशी वस्तुओं को ही खरीदें। हमारी प्राथमिकता मिट्टी के दीये जलाकर दीवाली मनाने की हो, ना कि चाइनीस लाइटों व दीयों की। जिससे कि मिट्टी के बर्तन बनाने वाले हमारे समाज के कुम्हार भाइयों को रोजगार के साधन उपलब्ध हो। व वे भी दीवाली खुशीपूर्वक मनाते हुए अपने परिवार का ठीक से पालन पोषण कर सकें। देश की संस्कृति के अनुरूप पर्व भी मनाया जाएगा व हमारे पवित्र राष्ट्र की ओर बुरी नजर रखने वाले चीन पर हम आर्थिक नुकसान का प्रहार भी कर सकते हैं। बाजार में चाइनीस वस्तुओं की भरमार है। दिखने में आकर्षक लगने वाली मूल्य में सस्ती होने के कारण लोग इन्हें खरीदने के लिए आकर्षित हो जाते हैं। स्वदेशी को बढ़ावा देने से जहां एक ओर समाज के एक वर्ग को आर्थिक लाभ होगा वहीं दूसरी ओर राष्ट्र की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। देश का पैसा देश में ही रहेगा। दूसरे देश में नहीं जाएगा। दीपावली के साथ-साथ आगे भविष्य में भी स्वदेशी वस्तुओं को ही खरीदने की प्राथमिकता रखें।दीवाली पर चाइनीस वस्तुओं का करें बहिष्कार। अपने दिव्य प्रवचनों से उन्होंने सभी भक्तों को मंत्रमुग्ध व भावविभोर कर दिया। दूरदराज से काफी संख्या में भक्तजन पहुंचे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

More Stories

शिक्षा-आध्यात्म

कैंची धाम के स्थापना दिवस :  बाबा नीब करौरी के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल/भवाली। प्रसिद्ध कैंची धाम के स्थापना दिवस पर सोमवार (आज) तड़के कपाट खुलने के साथ ही देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए कतारों में लग गए।सुबह छह बजे तक 10 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके है, वहीं अभी […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

चार दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन के बाद श्री हरि चैतन्य महाप्रभु को हज़ारों भक्तों ने दी अश्रुपूरीत विदाई 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    गढीनेगी। चार दिवसीय शौर्य सम्मान समारोह एंव विराट धर्म सम्मेलन धूमधाम से सम्पन्न होने के बाद आज प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी को श्री हरि कृपा धाम आश्रम गढीनेगी से हज़ारों भक्तों ने बहुत भावपूर्ण अश्रुपूरित विदाई दी। […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

चार दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन के चौथे दिवस उमड़ा अपार जन सैलाब 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -चार दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन के चौथे दिवस उमड़ा अपार जन सैलाब  A huge crowd gathered on the fourth day of the four-day grand religious conference, Udham Singh Nagar News, Gadinegi News, grand religious conference, Shri Hari Kripa Peethadhishwar and world famous saint Swami Hari Chaitanya Puri Ji Maharaj, 67th Shri Hari Prakatyotsav […]

Read More