बरेली-आगरा हाईवे पर तेज रफ्तार कार के खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने से कार सवार तीन लोगों की मौत जबकि एक अन्य घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

मथुरा। यहां बरेली-आगरा हाईवे पर सोमवार (आज) प्रातः 4:00 बजे तेज रफ्तार कार के खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मारने से कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कार सवार सभी लोग शाहजहांपुर से वृंदावन दर्शन करने के लिए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर के रहने वाले 4 लोग सौरव गुप्ता उम्र 33 वर्ष, निकुंज गुप्ता उम्र 27 वर्ष, राजन गुप्ता उम्र 31 वर्ष, राजा भारद्वाज उम्र 30 वर्ष वृंदावन जाने के लिए अपनी गाड़ी से निकले थे। सोमवार प्रातः राया थाना क्षेत्र केशवपुर के पास बरेली-आगरा हाईवे पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी थी।तभी शाहजहांपुर से आ रही कार तेजी से ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  
घटना की पुष्टि करते हुए एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि सोमवार प्रातः बरेली-आगरा हाईवे पर एक कार जो शाहजहांपुर से वृंदावन जा रही थी, राया थाना क्षेत्र केशवपुर के पास ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई।हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a speeding car collided with a parked tractor trolley Accident news Bareilly-Agra Highway Mathura news three people died and one was injured Three people died and one was injured when a speeding car collided with a parked tractor trolley on the Bareilly-Agra highway uttar pradesh news उत्तर प्रदेश न्यूज कार सवार एक अन्य घायल कार सवार तीन लोगों की मौत तेज रफ्तार कार की खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर दुर्घटना न्यूज बरेली-आगरा हाईवे मथुरा न्यूज

More Stories

उत्तरप्रदेश

शक और सितम के बीच दम तोड़ गई खुशियां : विवाहिता की मौत पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  गाजियाबाद। यहां सिहानी गेट थाना क्षेत्र के पटेलनगर में एक विवाहिता ने घर की छत के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति पर लंबे समय से प्रताड़ित करने, मारपीट करने और पत्नी के चरित्र पर शक करने के आरोप […]

Read More
उत्तरप्रदेश

उधार के 3600 रुपये के लिए महिला कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर शव फेंका नाले में   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में डेढ़ माह से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। 3600 रुपये नहीं देने पर फास्टफूड विक्रेता ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने 15 अप्रैल की रात […]

Read More
उत्तरप्रदेश

सीयूईटी परीक्षा रद्द : छात्रों ने केंद्र के बाहर धरना-प्रदर्शन कर एनटीए के खिलाफ जमकर करी नारेबाजी   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नोएडा। यहां सेक्टर-62 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में शनिवार को आयोजित सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा छात्रों और अभिभावकों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई। सुबह से परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन तकनीकी खामी के चलते परीक्षा शुरू […]

Read More