तेरह महीने बाद जेल से छूटकर हुड़दंग मचाने पर पुलिस में आरोपी के भाई को हिरासत में लेने के साथ तीन गाड़ियों करी सीज 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुड़की। जेल से छूटने के बाद सड़क पर हुड़दंग के आरोपी की तलाश में पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी। वहीं आरोपी अनीश पकड़ में नहीं आया। पुलिस ने उसके भाई को हिरासत में लेनेके साथ तीन गाड़ियों को सीज किया है। जिसमें एक विधायक प्रतिनिधि लिखी गाड़ी भी शामिल है। 

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

तेरह महीने पहले सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने कान्हापुर निवासी अनीश को जमीन धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दो दिन पूर्व जब वह जेल से रिहा हुआ तो समर्थकों ने जमकर हुड़दंग मचाया और गाड़ियों में हूटर बजाने के साथ आतिशबाज़ी भी की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अनीश समेत पचास लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।  

यह भी पढ़ें 👉  देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

उक्त प्रकरण में कथित मुख्य आरोपी के घर पर कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा दबिश दी गई।जमानत पर छूटे अनीश के घर पर मौजूद न मिलने पर पुलिस द्वारा उसके भाई जावेद को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने के साथ ही वायरल वीडियो में दिख रही एक स्कॉर्पियों और दो बोलेरो गाड़ियों को भी कोतवाली गंग नहर में लाकर सीज किया गया। मुख्य आरोपी की तलाश के साथ ही साथ अन्य युवकों को भी चिह्नित करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अल्टीमेटम दिया है कि जुलूस में शामिल लोग 24 घंटे के अंदर थाने पहुंचे,वरना कारवाई के लिए रहे तैयार।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After being released from jail after thirteen months crime news released from jail after 13 months Roorkee News The accused of land fraud the accused's brother is in police custody the accused's brother was taken into custody and three vehicles were seized by the police for creating a ruckus three vehicles are seized took out a procession with his supporters and created a ruckus uttarakhand news आरोपी का भाई पुलिस हिरासत में उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज तीन गाड़ियों सीज तेरह महीने बाद जेल से छूटा जमीन धोखाधड़ी का आरोपी रुड़की न्यूज समर्थको संग जुलूस निकाल मचाया हुड़दंग

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More