तीरथ जी हम तो लूट गए भाजपा राज में….

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। एक माह से भी अधिक समय हो जाने के बाद बदहाली के कगार पर खड़े ब्यापारियों ने थाली-घण्टे बजाने के बाद अब गिरफ्तारी देनी शुरू कर दी है। संक्रमण दर 5 फीसदी से कम होने के बावजूद उत्तराखंड सरकार द्वारा एक बार फिर कोविड कर्फ्यू बढ़ाने और बाजार खोलने की अनुमति न मिलने से नाराज व्यापारियों ने आज कोतवाली पहुंच कर नारेबाजी के बाद सांकेतिक गिरफ्तारी दी। कोविड नियमों को देखते हुए 19 व्यापारियों की गिरफ्तारी के लिए सूची कोतवाली प्रभारी को सौंपी।


बताते चले कि उत्तराखंड में एक बार फिर 15 जून तक के लिए कोविड कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। जिसमें आवश्यक रोजमर्रा की दुकानों को सप्ताह में दो दिन प्रातः 8 से 1 बजे तक खुलने का समय निर्धारित किया लेकिन शराब के शौकीनों को राहत देते हुए, शराब की दुकानों को सप्ताह में तीन दिन खोलने का आदेश निर्गत किया है। जिसके चलते ब्यापारियों के साथ ही आम जन में भी सरकार के प्रति आक्रोश ब्याप्त है। दबी जुबान में कुछ तो प्रदेश सरकार ही नहीं वरन भारतीय जनता पार्टी को भी कोसते दिखे। नाम न बताने की शर्त पर उनका कहना था कि भाजपा को लाना हमारी भूल हो गई। भाजपा शासन में काम तो मिला नहीं और किसी तरह गुजर रही थी तो उस पर इतना लम्बा कोविड कर्फ्यू लगा कर बरबाद कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1


प्रदेशअध्यक्ष (प्रांतीय उद्योग ब्यापार प्रतिनिधि मण्डल) नवीन वर्मा, ने कहा कि राजस्व देने वाला ब्यापारी लम्बे समय से संक्रमण काल की प्रतिकूल परिस्थितियों से गुजर रहा है। हम अनुकूल हो रही परिस्थितियों में बाजार खोलने की मांग कर रहे है लेकिन सरकार को ऐसा लग रहा जैसे ब्यापारी सरकार से राहत पैकेज की मांग कर रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 


अध्यक्ष (देवभूमि उद्योग ब्यापार मण्डल) हुकुम सिंह कुँवर का कहना था कि भीड़ की शक्ल में चुनावी सभा एवं उदघाटन/लोकार्पण के बहाने कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन स्वयं बार-बार सरकार के प्रतिनिधि करते रहे है। लेकिन ब्यापारियों के हित व संरक्षण की कोई चिंता नहीं।


आप नेता दीपक बाली ने कहा है कि कोरोना कर्फ्यू के चलते उत्तराखंड के दुकानदार बर्बादी के कगार पर आ गये हैं। उनके सामने अपने परिवारों का भरण पोषण करना भी एक बहुत बड़ी समस्या हो गया है। मजबूर होकर व्यापारी वर्ग को अपने हितों के लिए आंदोलन करने हेतु सड़कों पर उतरना पड़ गया है । कारोबार चौपट न हो इसके लिए प्रदेश सरकार को व्यापारियों के प्रति संवेदनशील ,लचीला और सहयोगात्मक रवैया अपनाना चाहिए ।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  


उक्रांद नेता भुवन जोशी ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस तो हमेशा जनता का शोषण करती आई है। आमजन भूख और बेरोजगारी से कितना ही परेशान क्यों न हो उससे इन्हें फरक नहीं पड़ता। इनका मकसद तो अनीति के जरिये स्वयं का व अपनी पार्टी का आर्थिक विकास रहा है। आमजन आवश्यक वस्तुओं के लिए परेशान है और यह शराब को बढ़ावा देने व विकास के नाम पर विभिन्न कर जनता पर थोप कर झूठी दिलासा देने में लगे है।

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री खजान चन्द्र गुड्डू कहते है कि कोविड से पर्यटन कारोबार चौपट हो चुका है। पर्यटन कारोबारियों उम्मीद टूट गई है। सरकार इन लोगों को आर्थिक सहायत प्रदान करे।

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें [email protected] ईमेल करें या 91-9719566787 पर संपर्क करें ।

यह भी पढ़े।

https://khabarsachhai.com/2021/06/06/sara-ali-khan-viral-video/

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Big decison of uttrakhand government covid news of nanital Haldwani news uttarakhand uttarakhand news uttarakhand police

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More